
New Delhi, 23 जुलाई . पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने को लेकर Prime Minister Narendra Modi की ओर से किए गए ‘एक्स’ पोस्ट पर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. विपक्षी नेताओं ने Government पर निशाना साधा है.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, “ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का कुछ और कहना है और आप (पीएम) कुछ और कह रहे हैं. नेताओं के नेतृत्व दिखाने का समय आ गया है, वे नेतृत्व दिखाएं. बच्चों की बातें सुनें. बच्चों की स्पष्ट मांगें हैं कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और जिन्होंने मारा-पीटा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. इनको पहले बच्चों की मांगों की माननी चाहिए. बच्चों का सिस्टम में भरोसा टूट गया है.”
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि अगर सिस्टम द्वारा कोई समाधान किया जाएगा तो बच्चे इसको स्वीकार नहीं करेंगे. अगर Prime Minister को समाधान करना है तो बच्चों की मांगें सुनें और पूरी करें, तभी समाधान निकल पाएगा.
पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के Prime Minister मोदी के ‘एक्स’ पोस्ट पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, “आजकल कोई भी उनकी बातों पर यकीन नहीं करता. उनकी बातों का भरोसा पहले ही खत्म हो चुका है. सबसे पहले, उन्हें धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाना होगा. फिर उन्हें छात्रों से बात करनी होगी.”
Samajwadi Party के सांसद आनंद भदौरिया ने कहा, “मुझे नहीं पता कि Prime Minister किस क्रांति की बात कर रहे थे. क्या उस ‘एक्स’ पोस्ट से उन छात्रों की मांगें पूरी होंगी जिन पर लाठीचार्ज हुआ, जो घायल हुए और जो इतने लंबे समय से जंतर-मंतर पर बैठे हैं? क्या बल प्रयोग से घायल हुए छात्रों की आंखों का दर्द ठीक हो पाएगा? संसद सत्र शुरू होने पर, अगर Prime Minister युवाओं को कोई संदेश देना चाहते थे, तो उन्हें खुद सदन में आकर उनसे बात करनी चाहिए थी.”
जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा, “आखिरकार, इतने दिनों बाद Government की नींद खुली है. 22 दिनों तक जब छात्र जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे और सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे, तब Government बहरी और खामोश क्यों बनी रही? छात्रों ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे अपनी मांगें रखने के लिए संसद आएंगे. इस आंदोलन को बढ़ने देने में Government की बड़ी भूमिका रही है और अब वह दमनकारी रवैया अपना रही है.”
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, “अभी तक सिर्फ ‘एक्स’ पोस्ट ही आया है, कोई कार्रवाई नहीं हुई है. भविष्य में यह या वह करेंगे, यह सब तो बस बातें हैं. लोग अब कार्रवाई चाहते हैं. वे जानना चाहते हैं कि आपने इसके जवाब में क्या किया है. न तो कोई इस्तीफा हुआ है, न ही लाठीचार्ज पर कोई अफसोस जताया गया है, और न ही राहुल गांधी की ओर से उठाए गए मुद्दों पर कोई प्रतिक्रिया दी गई है.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content