छात्रों को आगे करके राजनीति कर रहा है विपक्ष : सीएम पुष्कर धामी

देहरादून, 23 जुलाई . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि विपक्ष को छात्रों के हित से कोई मतलब नहीं है बल्कि उन्हें तो बस छात्रों को आगे करके राजनीति करना है.

सीएम धामी का यह बयान उस वक्त आया है जब पीएम मोदी ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि पेपर लीक करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पेपर लीक मामलों की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होंगे. देहरादून में सीएम धामी ने से कहा कि विपक्ष का रवैया बहुत नकारात्मक है. वे पहले ही अपनी Political जमीन खो चुके हैं और अब छात्रों को आगे करके राजनीति करना चाहते हैं.

Chief Minister धामी ने Prime Minister मोदी के एक्स पर किए गए पोस्ट का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने घोषणा की है कि पेपर लीक जैसे मामलों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार देने के लिए अभूतपूर्व काम किया गया है. पिछले वर्षों में 17 करोड़ से ज्यादा लोगों को नौकरियां मिली हैं जबकि 2004 से 2014 के बीच मात्र 2 करोड़ लोगों को ही रोजगार मिला था. 17 करोड़ और 2 करोड़ के बीच बहुत बड़ा अंतर है.

उन्होंने कहा कि चाहे स्टार्टअप को बढ़ावा देना हो, स्किल डेवलपमेंट विभाग बनाना हो या हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर देना हो, यह सब Prime Minister मोदी के नेतृत्व में हुआ है. Chief Minister धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बच्चों को हथियार बनाकर आगे करना चाहता है. विपक्ष ने देश के युवाओं को सिर्फ वोट बैंक की तरह देखा है. भाजपा की Government परीक्षाओं की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में परीक्षाएं रद्द होती रही हैं. पंजाब में भी पिछले दिनों परीक्षा रद्द हुई है.

धामी ने कहा कि भाजपा Government सख्त कार्रवाई कर रही है. संवाद का रास्ता भी खुला है लेकिन विपक्ष छात्रों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय राजनीति करना चाहता है. वे देश के अंदर अस्थिरता, तोड़फोड़ और हिंसा का माहौल पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि देश की जनता इन सबको देख रही है. जनता ने पहले भी विपक्ष को जमीन दिखाई है और आगे भी दिखाएगी.

धामी ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्णय करोड़ों छात्रों के भविष्य की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है. इस निर्णय से पेपर लीक जैसे संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा, दोषियों को कठोर दंड मिलेगा, परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी. साथ ही, छात्रों को यह भरोसा मिलेगा कि उनकी मेहनत के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. Prime Minister ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उठाए गए इस निर्णायक कदम के लिए Prime Minister का समस्त उत्तराखंड वासियों की ओर से अभिनंदन.

डीकेएम/पीएम