
Mumbai , 18 अप्रैल . साउथ सिनेमा के बड़े Actor और जन सेना पार्टी की नींव रखने वाले पवन कल्याण महिला आरक्षण बिल संशोधन पास नहीं होने के कारण काफी निराश हैं.
Actor ने इसके लिए विपक्ष को खूब खरी-खोटी सुनाई है और उन पर Political लाभ के लिए महिलाओं को अधिकारों से वंचित रखने का आरोप भी लगाया है. इसके साथ पवन कल्याण ने पीएम मोदी की महिला-आधारित नीतियों की खुलकर तारीफ की है और उनका समर्थन भी किया है.
पवन कल्याण ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. Actor के मुताबिक विपक्ष ने जानबूझकर बिल को पास नहीं होने दिया है. Actor ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “India की विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने का एक ऐतिहासिक अवसर विपक्ष द्वारा जानबूझकर अवरुद्ध किया गया है. विपक्ष का यह रुख स्पष्ट करता है कि उनमें India के लोकतंत्र को मजबूत करने और महिलाओं को सशक्त बनाने वाले परिवर्तनकारी सुधारों का समर्थन करने की मंशा नहीं है.”
पवन कल्याण का कहना है कि विपक्ष ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राष्ट्रीय प्रगति के ऊपर Political लाभ है, जिससे महिलाओं के अधिकारों को क्षति पहुंची है. उन्होंने आगे लिखा, “इस ऐतिहासिक सुधार का समर्थन करना महिलाओं को सशक्त बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दिखाता है. एनडीए सहयोगी के रूप में, जनसेना पार्टी माननीय Prime Minister Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व का तहे दिल से स्वागत और सराहना करती है, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण विधेयक को संसद के समक्ष प्रस्तुत किया. यदि यह विधेयक पारित हो जाता, तो यह देश भर की लाखों महिलाओं के लिए गौरव और प्रगति का एक निर्णायक क्षण होता.”
बता दें कि महिला आरक्षण संशोधन बिल को पास करने के लिए दो-तिहाई वोट की आवश्यकता थी. बिल को पास कराने के पक्ष में 298 वोट और विरोध में 230 वोट पड़े, जो बहुमत से कम है. संसोधन बिल पास नहीं होने के बाद अब Political गलियारों से लेकर social media तक हर कोई अपना पक्ष रख रहा है.
–
एएस
Skip to content