छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, विपक्ष ने गृह मंत्री से मांगा जवाब

New Delhi, 30 जुलाई . संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के सांसदों ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में विस्तृत जवाब देने, जांच रिपोर्ट पेश करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की.

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने से बात करते हुए कहा कि विपक्ष इस मामले पर चर्चा चाहता है, लेकिन केवल चर्चा से समस्या का समाधान नहीं होगा. जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए. कुछ छात्रों के शरीर से छर्रे (पेलेट्स) निकाले गए हैं और मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलसी) में धातु के टुकड़ों का उल्लेख किया गया है.

उन्होंने Jharkhand की एक छात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि उसकी चोटें बेहद गंभीर हैं. देश के युवाओं को आंसू गैस और लाठीचार्ज का सामना क्यों करना पड़ा और गृह मंत्री को स्वयं संसद में आकर इन सवालों का जवाब देना चाहिए. गृह मंत्री को सबसे पहले देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए.

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने Government से मांग की कि वह इस पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत जांच रिपोर्ट संसद में पेश करे. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग क्यों किया गया, इसका आदेश किसने दिया, किस स्तर पर निर्णय लिया गया और किन परिस्थितियों में इन हथियारों तथा गोला-बारूद का इस्तेमाल किया गया. जब तक Government जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करती, तब तक इस विवाद का समाधान संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता पूरी तरह जायज सवाल उठा रहे हैं.

कांग्रेस सांसद अमन सिंह ने भी Government पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि Government के पास कोई स्पष्टीकरण है तो उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बजाय संसद में रखा जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि सदन का सत्र चल रहा है और गृह मंत्री को वहीं आकर जवाब देना चाहिए. उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, तब तक ऐसी समस्याओं का समाधान संभव नहीं है.

कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा कि Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाई है. उनके अनुसार, जब छात्र जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हों और उनके खिलाफ लाठीचार्ज या पैलेट गन का इस्तेमाल किया जाए, तब विपक्ष के नेता का दायित्व बनता है कि वह उनकी आवाज उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री ने अब तक सदन में आकर विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दिया है.

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि दिल्ली Police गृह मंत्रालय के अधीन आती है और बच्चों पर लाठीचार्ज जैसा निर्णय कोई अधिकारी अपने स्तर पर नहीं ले सकता. उन्होंने कहा कि Government को यह स्पष्ट करना होगा कि यह आदेश किसके निर्देश पर दिया गया.

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप का आरोप भी लगाया. वहीं पंजाब में पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर Political हमला बोलते हुए दोनों दलों पर एक साथ काम करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि छात्रों की आत्महत्याओं और उन पर हुए कथित लाठीचार्ज के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि माफी भाजपा को देश के युवाओं से मांगनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि देश जानता है कि इस कार्रवाई के आदेश किस स्तर से दिए गए.

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने भी Government को घेरते हुए कहा कि किसी मंत्रालय के प्रमुख की नैतिक जिम्मेदारी होती है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि शिक्षा मंत्रालय के अधीन परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी हुई है तो जवाबदेही तय होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर भी Government को जवाब देना चाहिए.

Samajwadi Party की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों को अब भी न्याय नहीं मिल रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government छात्रों के साथ अन्याय कर रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता से जुड़े हर मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाता रहेगा और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा.

डीएससी