महिला आरक्षण बिल पर भ्रम फैला रहा विपक्ष : भाजपा नेता रोहन गुप्ता

Ahmedabad, 17 अप्रैल . देश में परिसीमन को लेकर Political बयानबाजी तेज है. विपक्षी पार्टियों ने केंद्र Government पर जानबूझकर दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी को कम करने का सुनियोजित साजिश बताया है. इस बीच भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने Friday को विपक्ष पर निशाना साधा.

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने से बात करते हुए कहा, “विपक्ष को यह पच नहीं है, जिस प्रकार से Government ने महिला आरक्षण बिल को आगे बढ़ाया. विपक्ष की राजनीति पूरी तरह से एक्सपोज हो गई है. विपक्ष लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है, जो उनकी पुरानी आदत है. वे भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं कि दक्षिणी राज्यों की साझेदारी कम हो जाएगी. ऐसे में विपक्ष की दोहरी राजनीति पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है. उनकी कथनी और करनी में बहुत फर्क है. केंद्र Government अपने सारे वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है. Government विपक्ष के फैलाए जा रहे हर भ्रम का जवाब दे रही है.”

उन्होंने कहा, “मोदी Government ने अपनी कटिबद्धता दिखा दी कि उन्होंने जो भी महिला आरक्षण का वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए वे तैयार हैं. इसका विरोध वही लोग कर सकते हैं, जिनके कथनी और करनी में फर्क है. महिला आरक्षण बिल का विरोध वही कर सकते हैं, जो महिलाओं के उत्थान के खिलाफ हैं. विपक्ष जो बड़ी-बड़ी बात करती है, आज उन्हें देश को जवाब देना चाहिए कि विरोध करने वाली क्या बात है.”

रोहन गुप्ता ने बताया, “पीएम मोदी ने यह भी कहा कि मुझे इसका कोई क्रेडिट नहीं चाहिए, लेकिन महिलाओं को जब अधिकार दिया जा रहा है, तो उसमें रोड़ा मत बनिए, नहीं देश की आने वाली Government आपको कभी माफ नहीं करेगी. अब यह विपक्ष की परीक्षा है कि वह अपनी राजनीति से ऊपर उठकर Government के साथ खड़े होकर किसी भी क्रेडिट से परे होकर इस बिल के साथ खड़ी होती है या फिर खिलाफ खड़ी होती है.”

भाजपा नेता ने टीसीएस लव जिहाद मामले को गंभीर बताते हुए कहा, “मैनेजमेंट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए एक्शन लेने की बात की है, जो स्वागतयोग्य है, लेकिन इसे समझना होगा कि किस हद तक यह चीज फैली हुई है और इसे रोकना देश के लिए कितना जरूरी है. इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए, जिससे ताकि देश को कमजोर करने का प्रयास न हो.”

सपा मुखिया अखिलेश यादव के मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने वाले बयान पर निशाना साधते हुए रोहन गुप्ता ने कहा, “अखिलेश जानते हैं कि संविधान में धर्म के आधार पर किसी भी प्रकार के आरक्षण का प्रावधान नहीं है. ऐसे में वह संविधान की प्रति लेकर क्यों घूमते हैं? वह संविधान के खिलाफ बात करते हैं. महिला आरक्षण पर हिंदू-मुसलमान करके इस प्रकार की राजनीति करना योग्य नहीं है.”

एससीएच/