
New Delhi, 18 अप्रैल . Lok Sabha में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल खारिज होने के बाद Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को देश को संबोधित किया. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा.
नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, Samajwadi Party और पूरा विपक्ष ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जैसे महत्वपूर्ण बिल को रोककर एक बार फिर देश की मां-बहनों के विरोधी चेहरे को जनता के सामने उजागर कर दिया है. उन्होंने लिखा, “लेकिन देश साक्षी है कि Prime Minister Narendra Modi ने देश से जो भी संकल्प लिया है, उसे हमेशा पूरा करके दिखाया है.”
उन्होंने पीएम मोदी के प्रमुख फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि धारा 370 को हटाना, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति, GST जैसे ऐतिहासिक सुधार शामिल हैं. उन्होंने आगे लिखा, “जब बात राष्ट्र की सुरक्षा की आई तो एयरस्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कड़े प्रहारों से दुश्मनों को उनकी औकात दिखाई गई. कोरोना जैसी वैश्विक आपदा से देश को निकालने का संकल्प भी पीएम मोदी ने पूरा किया.”
नितिन नवीन ने जोर देकर कहा कि मोदी Government ने हमेशा मां-बहनों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को सर्वोपरि रखा है. उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी अनेक योजनाओं से इसका प्रमाण मिलता है. उन्होंने लिखा, “आज हमारे Prime Minister Narendra Modi ने इस अधिनियम को पूरा करने का जो संकल्प लिया है, उसे हम उनके मार्गदर्शन में जरूर पूरा करेंगे, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी Prime Minister Narendra Modi के राष्ट्र के नाम संबोधन का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद हो या Pakistan के साथ पानी का बंटवारा, कांग्रेस का राष्ट्रहित के विषयों को लटकाने, भटकाने और अटकाने का वर्क कल्चर रहा है, जिसका देश को बहुत नुकसान झेलना पड़ा है.”
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content