
New Delhi, 24 जुलाई . नीट पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र Government पर निशाना साधा है. विपक्षी सांसदों ने छात्रों के प्रदर्शन से निपटने के तरीके, इंटरनेट बंद किए जाने और Police की कार्रवाई को लेकर Government की आलोचना की है.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद मेनका गुरुस्वामी ने दिल्ली में इंटरनेट सेवा बाधित होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सेंट्रल दिल्ली में इंटरनेट काम नहीं कर रहा है. क्या Government इतनी डरी हुई है कि उसे लगता है कि इंटरनेट बंद करने से विरोध प्रदर्शन खत्म हो जाएंगे? छात्रों से छीना गया भविष्य इंटरनेट बंद करने से वापस नहीं आएगा.
गुरुस्वामी ने इसे देश के लिए दुखद क्षण बताते हुए कहा कि परीक्षा के पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर छात्रों की शिकायतें जायज हैं. छात्रों को समर्थन देने और उनसे संवाद करने के बजाय Government ने दिल्ली Police को उनके खिलाफ खड़ा कर दिया है. छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनें, जिससे देश के हालात में सुधार हो सके.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि केजरीवाल साहब रात 11 बजे वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए उठते हैं और कहते हैं कि इंटरनेट बंद कर दिया गया है और Police लाठीचार्ज करने वाली है. बरनाला में Thursday स्थायी किए जाने की मांग कर रहे सफाई कर्मियों पर आम आदमी पार्टी Government और सीएम भगवंत मान ने बुरा बर्ताव किया. लाठीचार्ज के चलते सिर में चोट लगने के बाद पंद्रह महिला सफाई कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमारी मांग है कि उन महिला कर्मियों पर हमला करने वाले Policeकर्मियों के खिलाफ First Information Report दर्ज की जानी चाहिए. केजरीवाल साहब यहां दिल्ली में मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं और हर दिन पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं. उन्हें बरनाला के पीड़ितों के प्रति भी वैसी ही चिंता दिखानी चाहिए.
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि Government की जिम्मेदारी है कि वह ऐसा माहौल बनाए जिसमें विपक्ष अपनी बात रख सके. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय Government को संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए और इस मामले में अड़ियल रवैया नहीं रखना चाहिए.
कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने बताया कि विपक्षी सांसदों ने छात्रों के मुद्दे को लेकर सोनम वांगचुक समेत अन्य लोगों से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि 65 सांसदों ने ज्ञापन सौंपकर अनशन खत्म करने की अपील की थी लेकिन छात्रों और आंदोलनकारियों का संघर्ष जारी रहेगा.
Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने पेपर लीक मामले को युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि लाखों छात्र एक माह से प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी मांग केवल जिम्मेदारी तय करने की है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और विपक्षी नेताओं के साथ भी Police ने अभद्रता की.
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने संसद में Government के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष देश के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा नहीं चाहता. उन्होंने नीट विवाद, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बहस की मांग की और आरोप लगाया कि Government संसद को केवल विधेयक पारित करने के लिए इस्तेमाल करना चाहती है.
–
पीएम
Skip to content