
Patna, 30 जून . अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), Patna में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. एम्स-Patna ने अपने विभिन्न विभागों में India Government की रेजिडेंसी योजना के तहत तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के कुल 45 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है.
एम्स-Patna ने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 45 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें एनेस्थिसियोलॉजी के 7, एनाटॉमी के 2, क्लिनिकल हेमेटोलॉजी के 3, डर्मेटोलॉजी का 1, इमरजेंसी मेडिसिन के 2, फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी का 1, जनरल मेडिसिन के 5, जनरल सर्जरी के 3, ऑप्थल्मोलॉजी के 3, ऑर्थोपेडिक्स के 2, पीडियाट्रिक्स के 3, पैथोलॉजी/लैब मेडिसिन के 4, फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन का 1, साइकियाट्री का 1, रेडियो-डायग्नोसिस के 2, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के 4 एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक का 1 पद शामिल हैं.
इस सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है. ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एम्स-Patna की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबधित डिपार्टमेंट में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/एनएमसी/एनबीई से मान्यता प्राप्त पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी/डीएम/एमसीएच) या इसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, क्लिनिकल हेमेटोलॉजी के लिए जनरल मेडिसिन में एमडी और पीडियाट्रिक्स में एमडी वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए योग्य हैं. इसके अलावा जुलाई सेशन में अपनी फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले सभी पीजी छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं, लेकिन उन्हें रिजल्ट घोषित होने की तारीख से पहले एम्स-Patna के मेडिकल सुपरिटेंडेंट के ऑफिस में अपना पासिंग सर्टिफिकेट जमा करना होगा.
आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (एमसीक्यू आधारित), व्यक्तिगत साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 रुपए प्रति माह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जनरल/ओबीसी के लिए 1,500 रुपए के साथ लागू ट्रांजैक्शन चार्ज, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,200 रुपए के साथ लागू होने वाला ट्रांजैक्शन चार्ज तय किया गया है. वहीं, पूर्व-सैनिक/महिला/पीडब्ल्यूबीजी उम्मीदवारों को किसी भी तरह की फीस से छूट दी गई है.
एम्स-Patna की ओर से लिखित परीक्षा 2 अगस्त को ‘परीक्षा हॉल, प्रशासनिक भवन, एम्स Patna’ पते पर सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 10.30 बजे तय किया गया है. वहीं, लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एम्स-Patna की वेबसाइट पर 31 जुलाई को जारी किया जाएगा.
लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची की घोषणा 4 अगस्त को की जाएगी. इसके बाद साक्षात्कार 5 से 7 अगस्त के बीच सुबह 10 बजे से ‘कमेटी हॉल, एडमिन बिल्डिंग, एम्स-Patna’ में आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे ‘ई-क्लासरूम, एडमिन बिल्डिंग, एम्स-Patna’ में रिपोर्ट करना होगा.
–
डीके/एबीएम
Skip to content