
गांधीनदर, 20 मई . Gujarat के सूरत शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले और social media पर हथियारों के साथ रील बनाकर लोगों के बीच खौफ पैदा करने वाले अपराधियों के खिलाफ सूरत Police की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओसी) ने एक बड़ा अभियान छेड़ा है. एसओसी के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने ‘ऑपरेशन रैम्बो’ के तहत हुई इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी साझा की. उन्होंने साफ लहजे में अपराधियों को चेतावनी दी है कि वे सुधर जाएं, वरना Police उनसे ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’ के जरिए निपटेगी.
डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने बताया कि यह ऑपरेशन पूरे शहर में चलाया गया था, जिसके तहत कुल 11 Police स्टेशनों के क्षेत्रों से 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें लिंबायत थाना के 14 आरोपी, भेस्तान थाना के 13 आरोपी, सलाबतपुरा थाना के 11 आरोपियों के अलावा शहर के अन्य थानों से भी अलग-अलग आरोपियों को दबोचा गया है.
पकड़े गए सभी आरोपियों के पास से धारदार और घातक हथियार बरामद हुए हैं. Police ने इनके पास से छरियां, रैम्बो छरियां और तलवारें जब्त की हैं. ये अपराधी इन हथियारों के साथ खुलेआम घूमते थे और आम जनता में दहशत पैदा करते थे. पकड़े गए सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. Police इन पर लंबे समय से नजर रख रही थी.
इस ऑपरेशन में दो बड़ी गिरफ्तारियां हुई हैं. इनमें से एक आसिफ तलवार है जो कि एक शातिर तड़ीपार अपराधी है और कुख्यात ‘गुजसी टॉक डबल मर्डर’ मामले का मुख्य आरोपी है. वहीं, दूसरा अरबाज आलम खान पठान है. यह आरोपी डिंडोली इलाके में चाकूबाजी (स्टैबिंग) और मारपीट के एक मामले में लंबे समय से वांटेड चल रहा था.
इसके साथ ही Police ने रील बनाने वाले ‘social media रॉकर्स’ को सख्त चेतावनी दी कि जो अपराधी सरेआम छरी, रैम्बो छरी या तलवार लेकर घूमते हैं या social media पर हथियारों के साथ रील बनाकर धौंस जमाते हैं, उन्हें हमारी सख्त चेतावनी है या तो सुधर जाएं, वरना Police उन्हें पकड़कर ऐसा ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’ देगी कि वे अपराध भूल जाएंगे.
–
डीके/पीएम
Skip to content