
Lucknow, 24 मई . सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश Government में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है. राहुल गांधी के बयान और अल्पसंख्यक वोटों पर फोकस करने की अपील पर राजभर ने तंज कसा.
राजभर ने से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी अगर मुसलमानों के मसीहा बनना चाहते हैं तो किसी मुसलमान के बेटे को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें, तब मैं उन्हें मानूंगा.”
राजभर ने आगे सवाल किया, “जब केरल में उनकी Government बनी तो क्या उन्होंने किसी मुसलमान को Chief Minister बनाया? अगर यूपी में उनके गठबंधन की Government बनती है तो क्या वह किसी मुसलमान को Chief Minister घोषित करेंगे? या सिर्फ बोल रहे हैं?”
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में सिख, ईसाई, पारसी और जैन भी शामिल हैं, लेकिन राहुल गांधी केवल मुसलमानों की बात क्यों कर रहे हैं? राजभर ने कहा, “अगर उन्हें मुसलमानों का वोट चाहिए तो पहले किसी मुसलमान को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकते हैं.”
Union Minister पीयूष गोयल के राहुल गांधी पर देश में हिंसा फैलाने का आरोप लगाए जाने को राजभर ने सही ठहराया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी और अखिलेश यादव के नेताओं के बयान क्या दिखाते हैं. बहराइच में उन्होंने दंगा कराने की कोशिश की, संभल में भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. वे हिंदू-मुसलमान को लड़ाने की राजनीति करते हैं.”
पश्चिम बंगाल में मदरसों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य करने पर ओपी राजभर ने पूर्ण समर्थन जताया. उन्होंने कहा, “India में रहना है तो ‘वंदे मातरम’ कहना ही होगा. यह व्यवस्था पूरे देश में लागू होगी. सिर्फ बंगाल ही नहीं, उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू किया जाएगा.”
ओपी राजभर ने दावा किया कि विभिन्न दलों से लोग उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया, “Samajwadi Party से 150, बहुजन समाज पार्टी से 98, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से भी लोग शामिल हुए हैं. Sunday को 250 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली. समाज के हर तबके के लोग पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं.”
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content