ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- उनका मानसिक संतुलन खो गया

Lucknow, 22 अगस्त . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव डिप्रेशन में हैं; उनका मानसिक संतुलन खो गया है. वे खुद ‘एनडीए’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं; हो सकता है कि उन्होंने Prime Minister या अमित शाह से मुलाकात की हो. उन्होंने एनडीए का मालिक बनकर सहयोगी दलों को सीटें बांट दीं. एक दिन अखिलेश यादव ने 73 सीटें आरएलडी को और 39 सीटें भारतीय समाज पार्टी को दे दीं. अखिलेश ने संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल, सहित चारों को ट्वीट किया है. एक ही दिन बाद 3 सीटों पर आ गए.”

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “इसका मतलब है कि उनका मानसिक संतुलन खो गया है. ओम प्रकाश राजभर का नाम आते ही, जैसे उनको करंट लग जाता है.” अखिलेश यादव की ओर से जयंत चौधरी पर निशाना साधे जाने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव ने जाट समाज का अपमान किया है. जिस जाट समाज ने मुलायम सिंह को Chief Minister बनाया, आज उसी जाट समाज पर उनकी ओर से टिप्पणी की जा रही है. उनको अपने पिता के इतिहास को पढ़ना चाहिए. अखिलेश के पिता को नेता बनाने का काम चौधरी चरण सिंह ने किया था. अब उसी समाज पर उंगली उठा रहे हैं. इसका खामियाजा तो उनको भुगतना पड़ेगा. अखिलेश यादव किसको कब-क्या बोल दे रहे हैं, उनको खुद समझ नहीं आ रहा है.

‘वंदे मातरम’ को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “बेशक, विपक्ष के नेता इस समय सत्ता के इतने भूखे हैं कि वे जनता से वोट पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. जब जनता चुन कर भेजती है और शपथ संविधान की ले जाती है, लेकिन ‘वंदे मातरम’ का विरोध करते हैं, तो कानून के खिलाफ चले जाते हैं. ऐसे में वे कानून न मानने वाले लोग हो जाते हैं. जब कानून नहीं मानेंगे तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी.”

योग गुरु बाबा रामदेव को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “जब अन्ना हजारे का आंदोलन चल रहा था, तो वे मंच पर बैठे थे. जब Police ने लाठीचार्ज किया, तो वे सलवार-सूट पहनकर भाग गए. भागने के बाद, उन्होंने योग सिखाना शुरू किया और योग के जरिए दवाइयां बेचना शुरू कर दिया. तो, दवाइयां बेचने के बाद, वे अगली बार कहां विरोध-प्रदर्शन करेंगे? पिछली बार तो वे सलवार-सूट पहनकर भाग गए थे; इस बार वे क्या पहनेंगे?”

उत्तर प्रदेश में Political नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने पर ओम प्रकाश राजभर कहते हैं, “मुझे भी सुरक्षा दी गई है. विपक्ष के सभी नेताओं और अन्य नेताओं को सुरक्षा दी गई है, जिनके लिए आईबी की ओर से खतरे की रिपोर्ट दी गई है.”

एसडी/डीएससी