
Lucknow, 20 मई . यूपी की राजनीति में सड़क पर नमाज, Prime Minister Narendra Modi के विदेश दौरे और महंगाई जैसे मुद्दों पर बयानबाजी तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और प्रदेश Government में मंत्री ओपी राजभर ने Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. वहीं, पीएम मोदी के विदेश दौरे का उन्होंने बचाव किया.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव के पलटवार पर ओपी राजभर ने कहा कि शायद अखिलेश यादव को Supreme Court के आदेश की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि अदालत का स्पष्ट निर्देश है कि सड़क पर यातायात बाधित नहीं होना चाहिए. अगर कहीं सड़क जाम की स्थिति बनती है तो प्रशासन कार्रवाई करता है और लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं. किसी भी व्यक्ति द्वारा सड़क बाधित किए जाने पर कार्रवाई होनी चाहिए और बोलने से पहले अदालत के आदेशों की जानकारी होना जरूरी है.
पेट्रोल-डीजल बचाने को लेकर Prime Minister Narendra Modi की अपील पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी राजभर ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कुछ भी बोल सकते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अभी तेरहवीं भी नहीं बीती और सनातन की बात कर रहे हैं, कभी पूड़ी-जलेबी खा रहे हैं तो कभी आरती कर रहे हैं. सपा प्रमुख का Political आचरण विरोधाभासी है और वह लगातार भ्रमित बयान दे रहे हैं.
भाजपा पर आरक्षण खत्म करने के आरोपों को लेकर भी ओपी राजभर ने Samajwadi Party पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में Samajwadi Party की Government थी और अखिलेश यादव Chief Minister थे, तब भर्ती प्रक्रियाओं में भारी गड़बड़ी होती थी. उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों में भर्ती की सूची पहले से तैयार होकर अधिकारियों के पास भेजी जाती थी. उन्होंने कहा कि पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण में अतिपिछड़ों का हक छीना गया. मुस्लिम समाज ने Samajwadi Party को कई बार सत्ता तक पहुंचाया, लेकिन कभी किसी मुस्लिम चेहरे को Chief Minister बनाने की बात नहीं की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेताओं की राजनीति केवल जातीय टिप्पणियों और समाज को बांटने तक सीमित है.
राहुल गांधी के यूपी दौरे और Prime Minister मोदी के विदेश दौरों पर किए गए सवालों पर राजभर ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक-दूसरे की राह पर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये नेता विदेशों में जाकर India को कटघरे में खड़ा करते हैं और देश की संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के जरिए चुनाव जीतने के बाद भी ईवीएम और आयोग पर सवाल उठाना विपक्ष की दोहरी राजनीति को दर्शाता है. Prime Minister Narendra Modi दुनिया के विभिन्न देशों में India के हितों को मजबूत करने के लिए जाते हैं और इससे व्यापार, आयात-निर्यात और अंतरराष्ट्रीय संबंध बेहतर होते हैं.
Prime Minister मोदी के विदेश दौरों और भारत-यूरोप के बीच व्यापार एवं निवेश साझेदारी को लेकर राजभर ने कहा कि Prime Minister की सोच दुनिया के देशों के साथ मिलकर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ने की है. विभिन्न देशों के साथ सहयोग बढ़ाने से आर्थिक गतिविधियां तेज होती हैं और India को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने में मदद मिलती है.
दवा व्यापारियों की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि ऐसे आंदोलन ज्यादा प्रभावी नहीं होते. उन्होंने कहा कि एक घंटा सड़क पर चिल्लाने के बाद आंदोलन खत्म हो जाता है.
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर भी राजभर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोग बिना वजह धूप में बाहर न निकलें और सुबह-शाम के समय अपने जरूरी काम निपटा लें. उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी.
–
Skip to content