फर्जी दस्तावेज के आधार पर हथियार लाइसेंस नवीनीकरण का आरोप, मुंबई में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Mumbai , 30 मई . Mumbai Police ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हथियार लाइसेंस का नवीनीकरण कराने और हथियारों से जुड़ी जानकारी छिपाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 36 वर्षीय फैज इरफान आदेनवाला के रूप में हुई है. मामले की जांच के बाद Police ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 जून तक Police हिरासत में भेज दिया गया है.

Police के अनुसार, आरोपी ने नागालैंड से जारी अपने हथियार लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के दौरान कथित तौर पर एक फर्जी Police सत्यापन प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया. आरोप है कि इसी आधार पर उसने गैरकानूनी तरीके से अपना हथियार लाइसेंस नवीनीकृत करवाया. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने उस लाइसेंस पर एक बंदूक अपने पास रखी हुई थी.

मामले की पड़ताल के दौरान Police को यह भी पता चला कि आरोपी ने अपने पास मौजूद हथियारों की पूरी जानकारी Mumbai Police को नहीं दी थी. हथियारों से संबंधित नियमों के तहत लाइसेंस धारक को अपने हथियारों और उनसे जुड़ी जानकारी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करानी होती है. आरोपी ने इस नियम का पालन नहीं किया, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई.

शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर Mumbai के खार Police स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. Police ने उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

जांच अधिकारियों का कहना है कि एकत्र किए गए साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद यह पाया गया कि आरोपी की भूमिका सीधे तौर पर इस मामले से जुड़ी हुई है. इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तारी के बाद फैज इरफान आदेनवाला को बांद्रा स्थित अदालत में पेश किया गया. मामले की गंभीरता और आगे की जांच की आवश्यकता को देखते हुए अदालत ने आरोपी को 2 जून तक Police हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

फिलहाल Police मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी दस्तावेज कैसे तैयार किए गए और इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं.

एसएचके/एबीएम