
रायगढ़, 15 जुलाई . Maharashtra के रायगढ़ जिले में Wednesday सुबह भूस्खलन के कारण Mumbai -गोवा हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया. गोवा से Mumbai की ओर जाने वाली एक लेन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है. मलबे को हटाने का काम तेजा से चल रहा है. गनीमत रही कि भूस्खलन की इस घटना को कोई जनहानि नहीं हुई.
बताया गया कि रायगढ़ के पोलादपुर तालुका इलाके में Mumbai -गोवा नेशनल हाईवे पर कशेड़ी घाट सेक्शन में भूस्खलन हुआ. भूस्खलन के तुरंत बाद Police-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित किया. एहतियात के तौर पर Mumbai जाने वाली लेन को बंद कर दिया गया है, जबकि दूसरी लेन से ट्रैफिक को गुजरने दिया गया.
घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात का जायजा लेने के लिए मौके का दौरा किया. नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को तुरंत मलबा हटाने और जल्द से जल्द ट्रैफिक को सामान्य करने के निर्देश दिए गए.
इस बीच, इलाके में हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने Mumbai -गोवा हाईवे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों से बहुत सावधानी बरतने की अपील की है.
इससे पहले, Maharashtra के पालघर जिले में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण ऐतिहासिक तांदुलवाड़ी किले के आसपास भूस्खलन की घटना सामने आई. इसके कारण किले तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया. प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए पर्यटकों, ट्रैकिंग के शौकीनों और दुर्ग प्रेमियों से अगले कुछ दिनों तक तांदुलवाड़ी किले की यात्रा नहीं करने की अपील की.
उधर, पूरे राज्य में बारिश के लिए अनुकूल मौसम बना हुआ है और India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Wednesday को कुछ इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. Wednesday को मध्य Maharashtra, कोंकण और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है.
–
डीसीएच
Skip to content