झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में जादू-टोना करने के शक में महिला की हत्या, एक गिरफ्तार

चाईबासा, 21 मई . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जादू टोना करने के शक में 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई. Police ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Police के अनुसार, मृतका की पहचान बाईबेड़ा गांव निवासी चांदू पुर्ती के रूप में हुई है. आरोप है कि महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में खाई में फेंक दिया गया.

घटना की जानकारी तब सामने आई जब Tuesday को जंगल की ओर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ. इसके बाद लोगों ने Police को सूचना दी. सूचना मिलने पर सोनुवा थाना Police मौके पर पहुंची और जंगल में खोजबीन के दौरान मृतका का शव बरामद किया. शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर खाई में पड़ा मिला.

मामले की जांच के दौरान Police ने बुधावर को पनसुआं गांव निवासी 26 वर्षीय प्रेमजीत बानरा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने हत्या में शामिल तीन अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं. Police फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Police के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार थी और ठीक नहीं हो रही थी. इसी वजह से उसे महिला पर जादू-टोना होने का करने का शक हुआ. इसके बाद अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना Sunday शाम की बताई जा रही है. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया था.

सोनुवा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. Police हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है. साथ ही मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है.

एसएनसी/एसके