बंगाल सीएम और भाजपा नेताओं के अश्लील वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एक गिरफ्तार

कोलकाता, 25 मई . कोलकाता Police की साइबर क्राइम शाखा ने पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और भाजपा नेताओं को लेकर social media पर कथित अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Police अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेश चक्रवर्ती है. उसे Monday को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 27 मई तक Police हिरासत में भेज दिया.

Police जांच में सामने आया है कि कुछ वर्ष पहले social media पर प्रसारित किए गए इन वीडियो को राजेश चक्रवर्ती के निर्देश पर फैलाया गया था.

Police के अनुसार, भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद 21 मई को साइबर Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

आरोप है कि social media पर वायरल वीडियो में Chief Minister सुवेंदु अधिकारी, भाजपा नेता दिलीप घोष, Union Minister सुकांत मजूमदार और राज्य की कई महिला भाजपा नेताओं के खिलाफ बेहद अश्लील, मानहानिकारक और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं.

जांच के दौरान Police को पता चला कि वीडियो सबसे पहले पार्थ नाग नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक प्रोफाइल से अपलोड किया था. बाद में उसने वीडियो डिलीट कर दिया.

पूछताछ में पार्थ नाग ने दावा किया कि उसने 2023 में राजेश के कहने पर वीडियो बनाया और अपलोड किया था. इसके बदले राजेश ने उसे कई बार 2,000 रुपये का भुगतान किया था.

Police का कहना है कि जांच के दौरान पहले नोटिस पर राजेश उपस्थित नहीं हुआ. दूसरे नोटिस के बाद वह पेश तो हुआ, लेकिन उसने जांच में सहयोग नहीं किया और संबंधित व्हाट्सऐप चैट भी डिलीट कर दी.

इसके अलावा वित्तीय लेनदेन को लेकर भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद न्यू टाउन निवासी राजेश चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया.

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस मामले के पीछे कोई बड़ी साजिश थी या नहीं, साथ ही इस पूरे घटनाक्रम में कितना पैसा खर्च किया गया और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे.

डीएससी