
मऊ, 11 जून . उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में 9 जून को जंगल में मिली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की लाश के मामले में Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
अपर Police अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने पत्रकारों को बताया कि Police जांच में सामने आया है कि मृतका और उसकी छोटी बहन दोनों के साथ रेप हुआ था. इस जघन्य मामले में Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं.
उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ित नाबालिग बहनें थीं. घटना के दिन बड़ी लड़की अपने बॉयफ्रेंड से बगीचे में बात कर रही थी. इसी दौरान उनके पिता वहां पहुंच गए और दोनों लड़कियों को डांट लगाई तथा मारपीट की. डर के मारे दोनों बहनें घर छोड़कर भाग गईं. इसके बाद बड़ी लड़की ने किसी व्यक्ति के फोन से अपने बॉयफ्रेंड को फोन कर बुलाया. बॉयफ्रेंड अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा.
अपर Police अधीक्षक ने बताया कि बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि उसके दोस्त ने छोटी बहन के साथ जबरदस्ती रेप किया. घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए. इस घटना से सदमे में आई 16 वर्षीय बड़ी लड़की ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि छोटी बहन वहीं रह गई.
इसके बाद 9 जून को जंगल में बड़ी लड़की का शव मिलने के बाद Police ने तुरंत मामले की जांच शुरू की. छोटी बहन का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किए गए. बयान के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान हुई. Police ने एक आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दूसरे आरोपी का नाम भी सामने आ चुका है, और उसे गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं.
उन्होंने बताया कि Police पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. Police ने बताया कि दोनों नाबालिग होने के कारण पॉस्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. Police सभी संबंधित सबूत जुटा रही है. दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोनों को सख्त सजा दिलाई जाएगी.
–
डीकेपी
Skip to content