कभी कांग्रेस की नौका पर सवार थे केवल, पंजाब में भाजपा को जीत दिलाने की अहम जिम्मेदारी

New Delhi, 28 मई . पंजाब में भाजपा ने बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी केवल सिंह ढिल्लों को सौंप दी है. इसे पंजाब की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ के पास थी. पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने खुद इस नियुक्ति की जानकारी दी है.

वहीं, केवल सिंह ढिल्लों के Political सफर की बात करें, तो वे बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने 2024 में इसी सीट से उपचुनाव भी लड़ा था. राज्य में उनकी पहचान एक विकासवादी नेता के रूप में होती है, जो विकास से संबंधित किसी भी कार्य के साथ समझौता नहीं करता है. मौजूदा समय में वे पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

हालांकि केवल सिंह ढिल्लों ने अपने राजनतीतिक सफर का आगाज कांग्रेस से किया था. वो 2007 और 2012 में बरनाला से चुनाव जीतकर विधायक बने थे. इसके बाद वे 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे.

जानकारी के मुताबिक, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद केवल सिंह ढिल्लों ने दावा किया कि 2027 में होने वाले चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी. वहीं, उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप ने पंजाब की जनता से जो वादे किए थे, चार साल बाद भी वे सभी वादे अधूरे हैं. बंगाल के बाद अब पंजाब में भी सत्ता हासिल करेगी. पंजाब में सभी समुदायों के लोग मिलकर आगे बढ़ेंगे.

वहीं, Haryana में भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंप दी है. इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी मोहनलाल बडौली के पास थी. अब पार्टी ने इस पद की जिम्मेदारी डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपने का फैसला किया है. वह पेशे से डॉक्टर हैं और मौजूदा समय में प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी.

बता दें कि डॉ. अर्चना गुप्ता विश्व हिंदू परिषद में भी सक्रिय रही हैं. साथ ही, 2016 से लेकर 2020 तक महिला मोर्चा की भी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. अर्चना गुप्ता पानीपत की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं. उन्होंने महिलाओं के हित में अपनी आवाज को बुलंद करने के मकसद से राजनीति की राह चुनी और आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं.

एसएचके/पीएम