विश्व प्रकृतिक संरक्षण दिवस पर नितिन गडकरी और मुख्यमंत्रियों ने ‘प्रकृति’ को बचाने की अपील की

New Delhi, 28 जुलाई . विश्व प्रकृतिक संरक्षण दिवस पर Union Minister नितिन गडकरी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को बधाई दी है. इसके साथ नेताओं ने प्रकृति को बचाने की अपील की है.

Union Minister नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रकृति सिर्फ हमारी विरासत नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है. आइए, इस विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हम समझदारी भरे फैसलों और सामूहिक प्रयासों से अपने जंगलों, नदियों, वन्यजीवों और जैव-विविधता की रक्षा करने का संकल्प लें. हम सब मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा, स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य बना सकते हैं.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “प्रकृति का संरक्षण केवल हमारा दायित्व नहीं, हमारी जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है. जल, वायु, वन और भूमि का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को और सशक्त करें. हरित दिल्ली, स्वच्छ दिल्ली और पर्यावरण अनुकूल भविष्य हम सभी की साझा जिम्मेदारी है.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “समस्त प्रदेशवासियों को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकृति केवल हमारे जीवन का आधार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी धरोहर भी है. पर्यावरण का संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग हम सभी की साझा जिम्मेदारी है. आइए, इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने और स्वच्छ व हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लें.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी प्रकृति के संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लें. हरियाली, जल और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु हमारा प्रत्येक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की मजबूत आधारशिला बनेगा.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की नींव है. आइए, इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संकल्प लें.”

Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने एक्स पोस्ट में कहा, “आइए, हरी-भरी धरती को बढ़ावा दें और समृद्ध पर्यावरण की रक्षा करें. प्रकृति हमें मिला सबसे बड़ा उपहार है. आइए, कृतज्ञता के साथ इसे संजोकर रखें. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आइए हम सभी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें. प्रकृति ही जीवन का आधार है. आइए, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, हरित और समृद्ध भविष्य का निर्माण करें. आज प्रकृति का संरक्षण, कल मानवता का सुरक्षित जीवन.”

ओपी/एएस