
देवघर, 17 अगस्त . सावन की तीसरी Monday ी पर देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ धाम आस्था के महासागर में बदल गया. मनोकामना ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और पवित्र जल से जलाभिषेक के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु देवघर पहुंचे. Sunday रात से ही श्रद्धालुओं की कतार बढ़ती गई और Monday सुबह तक यह 12 किलोमीटर से अधिक लंबी हो गई.
सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 108 किलोमीटर लंबा कांवरिया पथ भी ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. गेरुआ वस्त्र पहने कांवरियों का जत्था पवित्र गंगाजल लेकर बाबा धाम पहुंचे और अर्पित किया. बारिश की रिमझिम के बीच कंधे पर कांवर और मन में बाबा के प्रति अटूट आस्था लिए श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा के बाद देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ पर गंगाजल अर्पित किया.
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि Sunday रात करीब 10.30 बजे ही कतार लगभग पांच किलोमीटर तक पहुंच गई थी. रात बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई. Monday सुबह कतार 12 किलोमीटर से अधिक लंबी हो गई.
तीसरी Monday ी का यह पर्व कई धार्मिक संयोगों के कारण और भी विशेष हो गया है. Monday को नागपंचमी तिथि का संयोग है. इसी दिन सिंह संक्रांति और मां मनसा की वार्षिक पूजा भी हो रही है. वहीं, बांग्ला श्रावण का समापन भी Monday को हो रहा है. इन धार्मिक अवसरों के एक साथ आने से बाबा धाम में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण और गहरा हो गया है. सावन के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में लगाई गई विशेष बिल्वपत्र प्रदर्शनी का भी Monday को समापन हो रहा है. श्रद्धालुओं के लिए बिल्वपत्र भगवान शिव की आराधना का विशेष माध्यम माना जाता है. प्रदर्शनी के प्रति भी भक्तों में खासा उत्साह देखा गया.
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा एवं सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और Police अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने तीसरी Monday ी की सुबह रूटलाइन का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने नंदन पहाड़, कालीबाड़ी, बरमसिया से लेकर बाबा मंदिर परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. बाबा बैद्यनाथ धाम में इस वर्ष सावन की पहली Monday ी पर 3,17,494 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया था. दूसरी Monday ी पर यह संख्या बढ़कर 3,69,449 हो गई थी. तीसरी Monday ी पर करीब चार लाख श्रद्धालुओं के बाबा पर जलाभिषेक का अनुमान है.
–
एसएनसी/ओपी
Skip to content