
New Delhi, 18 जून . Samajwadi Party के सांसद सनातन पांडे ने मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के ‘बागी बलिया’ वाले दावे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे Samajwadi Party नहीं छोड़ रहे हैं और दुनिया की कोई भी ताकत मुझे समाजवाद और Samajwadi Party से अलग नहीं कर सकती है.
ओपी राजभर के बयान पर Samajwadi Party के सांसद सनातन पांडे ने से बात करते हुए कहा, “सबसे पहले, मैं उन्हें विस्तृत जानकारी देने के लिए धन्यवाद देता हूं और इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा. यह एक सीधा जवाब है. जीवन भर, चाहे मैं राजनीति में रहूं या न रहूं, चाहे मैं सांसद रहूं या न रहूं, मेरा पूरा अस्तित्व समाजवाद में निहित है. दुनिया की कोई भी ताकत मुझे समाजवाद और Samajwadi Party से अलग नहीं कर सकती.”
उन्होंने आगे कहा, “वे (राजभर) जिस ताकत के बल पर बोल रहे हैं, उसकी हैसियत यही है कि वह हमारे जैसे लोगों को डरा सकती है या एनकाउंटर कर सकती है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि वे जिनके बलबूते बोल रहे हैं, चाहे कितनी भी ताकत लगा लें, सनातन पांडे को खरीदने की हैसियत उन लोगों में नहीं है.”
सनातन पांडे ने कहा, “मैं Samajwadi Party का सांसद हूं और मेरे पास कोई भी अवैध संपत्ति नहीं है. मेरे पास नाना की दी हुई जमीन है. सदन के खाते के अलावा मेरा कोई खाता नहीं है.” उन्होंने कहा, “मैंने Wednesday को पहली बार देखा कि पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में ब्राह्मण कार्यकर्ता हमारे कार्यक्रम में आए हुए थे. सभी ने एक स्वर से कहा था कि 2014 में जिस तरह भाजपा का साथ दिया था, हमारी उम्मीदों के ठीक विपरीत सबसे ज्यादा प्रताड़ित इस Government में ब्राह्मण है. प्रदेश में सबसे अधिक ब्राह्मणों के एनकाउंटर हुए. सबसे अधिक हाफ-एनकाउंटर हुए तो वह ब्राह्मणों के हुए. ब्राह्मण मूलत: समाजवादी होता है.”
सपा सांसद ने आगे कहा, “ब्राह्मण गांव में रहने वाला ऐसा समाज है, जिसके संबंध हर जाति के साथ होते हैं और वह सभी को अपना समझता है. ब्राह्मण जन्म से ही समाजवादी है. इसको प्रदेश के लोगों ने भी स्वीकार किया कि 5 अगस्त की बैठक में इतिहास रचा जाएगा. उस भीड़ को देखकर यह लोग हताश हैं.”
उन्होंने यह भी कहा कि Samajwadi Party से और लोग टूट सकते हैं, लेकिन मैं अपनी बात कर रहा हूं. मैं जीवन के अंतिम समय में कार्यालय की पहरेदारी भी करने का अवसर मिलेगा तो मैं सब कुछ समर्पित करते हुए पार्टी के लिए वह काम भी करूंगा.
दरअसल, ओमप्रकाश राजभर लगातार Samajwadi Party में टूट का दावा कर रहे हैं. उन्होंने Thursday को यह भी कहा कि सपा के कार्यक्रम में ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल बहुत आहत है. घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है. टूट होकर रहेगी. बता दें कि बलिया से सपा के सनातन पांडेय वर्तमान सांसद हैं.
–
डीसीएच/
Skip to content