
वाशिंगटन, 30 जुलाई . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चीन की ओर से कथित हथियार आपूर्ति की खबरों पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने स्पष्ट तौर पर उनसे (ट्रंप) कहा था कि चीन इस तरह की किसी भी सैन्य आपूर्ति में शामिल नहीं होगा.
ट्रंप की यह टिप्पणी उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आई है, जिनमें दावा किया गया कि चीन जल्द ही ईरान को 400 चीनी निर्मित मैनपैड्स एयर डिफेंस मिसाइल लॉन्चर उपलब्ध करा सकता है, ये मिसाइल कंधे पर रख कर दागे जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने की कोशिश कर रहा है.
रॉयटर्स ने समझौते से जुड़े तीन सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रस्तावित योजना के अनुसार हथियारों की खेप पहले पश्चिमी चीन के उरुमकी शहर से भेजी जाएगी. इसके बाद यह Pakistan के रास्ते ईरान पहुंचेगी. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि Pakistan से ईरान तक इन हथियारों को हवाई मार्ग से ले जाया जाएगा या सड़क मार्ग से.
Wednesday को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों ने ट्रंप से इन खबरों को लेकर सवाल किया. जवाब में उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए हैरानी की बात है. दुनिया में ऐसी चीजें होती हैं, लेकिन अगर यह सच है तो यह निश्चित रूप से चौंकाने वाला होगा.”
ट्रंप ने आगे कहा, “शी जिनपिंग ने मुझसे दृढ़ता से कहा था कि चीन इसमें शामिल नहीं होगा. लेकिन अगर ऐसा हुआ तो उन्हें पता है कि मैं काफी निराश होऊंगा. मेरा मानना है कि वह 24 सितंबर को अमेरिका आने वाले हैं.”
दरअसल, विदेशी मीडिया की विभिन्न रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शुरुआती योजना के तहत मिसाइलों को चीन के उरुमची से Pakistan के रास्ते ईरान पहुंचाया जाना था. इन दावों को Pakistanी सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने ‘पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठा’ करार दिया है.
–
केआर/
Skip to content