आर्टिस्ट की सिफारिश पर पीएम ताकाइची ने छेड़े ‘संतूर के तार’, ताली बजाकर हौसला बढ़ाते दिखे प्रधानमंत्री मोदी

New Delhi, 2 जुलाई . जापान की पीएम साने ताकाइची तीन दिवसीय दौरे पर India में हैं. द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के लिहाज से ये यात्रा बेहद अहम है. भारत-जापान के रिश्ते महज रणनीतिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक भी हैं. संस्कृति जो लोकरंग और लोकराग से जुड़ी होती है. कुछ ऐसे ही राग छेड़ने की कोशिश ‘छोटी बहन’ ताकाइची ने की तो ‘बड़े भाई’ Prime Minister Narendra Modi ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया.

मनमोहक झलक Prime Minister मोदी द्वारा आयोजित दोपहर के भोज के दौरान देखने को मिली. दरअसल, इस खास अवसर पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों से मेहमानों का मनोरंजन किया गया.

कार्यक्रम के अंत में Prime Minister साने ताकाइची ने सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया. इसके बाद एक कलाकार ने उनको पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘संतूर’ बजाने के लिए आमंत्रित किया. जापानी पीएम ने आग्रह ठुकराया नहीं और झट से संतूर बजाने का प्रयास करती दिखीं, जिसे देखकर Prime Minister Narendra Modi मुस्कुराए और तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया.

इस पूरी कहानी को बयां जापानी के कैबिनेट जनसंपर्क अधिकारी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर की. उन्होंने एक खूबसूरत सी तस्वीर के साथ छोटी सी लेकिन प्यारी स्टोरी सुनाई.

इससे पहले, India और जापान ने आर्थिक साझेदारी को नई रफ्तार देने का फैसला किया. भारत-जापान संयुक्त इकोनोमिक फोरम में Prime Minister मोदी ने जापानी कंपनियों की परेशानियों को दूर करने के लिए ‘जापान बिजनेस वीक’ शुरू करने की घोषणा की. जिसके तहत Prime Minister कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी सीधे जापानी निवेशकों से बातचीत करेंगे.

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आज दुनिया में बिकने वाली सुजुकी की दो-तिहाई कारें India में बन रही हैं और इन्हें 100 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जापान के सहयोग से देश में करीब 1000 उर्वरक (फर्टिलाइजर) कारखाने लगाए जाएंगे.”

दोनों देशों ने अगले 10 साल में India में 10 ट्रिलियन येन के जापानी निवेश का लक्ष्य भी रखा है. पीएम मोदी और जापान की Prime Minister ताकाइची ने Haryana के खरखौदा में मारुति सुजुकी के चौथे वाहन निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया.

इससे पहले द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने ताकाइची को छोटी बहन कहकर संबोधित किया. ‘छोटी बहन’ कहे जाने का जिक्र करते हुए ताकाइची ने बाद में भावुक अंदाज में कहा, “Prime Minister मोदी, आपने मुझे अपनी सुंदर छोटी बहन कहा, लेकिन बड़ी बैठक से पहले हुई हमारी छोटी मुलाकात में ही हमने यह तय कर लिया था कि हम इस रिश्ते को भाई-बहन के रूप में आगे बढ़ाएंगे.” उन्होंने कहा कि दुनिया के मौजूदा हालात को देखते हुए India और जापान का साथ आना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है.

केआर/