
New Delhi, 21 जून . देशभर में Sunday को नीट-यूजी 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है. री-नीट एग्जाम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.
उत्तर प्रदेश Government में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने नीट परीक्षा को लेकर कहा कि हम लोगों को पूरी उम्मीद है कि पिछली बार जो घटनाएं हुई हैं, उनकी पुनरावृत्ति नहीं होगी. Government की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अच्छे तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नीट परीक्षा को लेकर कहा कि व्यवस्थित परीक्षा कराई जाएगी. किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी.
Samajwadi Party के सांसद वीरेंद्र सिंह ने से बातचीत करते हुए कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि नीट परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित हो और सफलतापूर्वक संपन्न हो. हमें Government से बहुत कम उम्मीद है, क्योंकि पिछले 14 वर्षों में आयोजित कई परीक्षाओं में विफलताएं, रद्दीकरण या विवाद देखने को मिले हैं. ऐसी चिंताएं हैं कि कुछ लोगों के माध्यम से इन परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार होता है. छात्र आक्रोशित हैं और देश भर के लोग चिंतित हैं.”
पंजाब Government में मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने नीट की दोबारा परीक्षा को लेकर कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं. मैं खुद डॉक्टर हूं, इसलिए मुझे पता है कि परीक्षा पास करने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है. फिर पेपर लीक हो जाए तो बहुत दुख होता है. केंद्र Government को और ध्यान देना चाहिए कि पेपर लीक न हों.
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एसएसपी कांतेश मिश्रा ने नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा को लेकर से बातचीत करते हुए कहा, “नीट परीक्षा के संबंध में, आज सभी संबंधित यूनिट्स के जरिए फोर्स की तैनाती की गई है. हमारे जवान रेलवे स्टेशनों पर भी तैनात किए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर Policeकर्मी मौजूद रहेंगे, और हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे कि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से आयोजित हो.
छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कलेक्टर और Police अधीक्षक ने नीट की दोबारा परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एनटीए की गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करें और चार परीक्षा केंद्रों पर 1,765 उम्मीदवारों के लिए पर्याप्त सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराएं.
–
एसडी/पीएम
Skip to content