
Patna, 13 जून . पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में First Information Report पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि टीएमसी ने 15 साल में बंगाल की जनता के साथ पाप किया है. इसलिए गलत काम का प्रायश्चित करना ही होगा.
संजय सरावगी ने से बात करते हुए कहा, “जिस तरह की सांप्रदायिक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. टीएमसी ने 15 साल में बंगाल की जनता के साथ पाप किया है. मैंने हमेशा कहा है कि पिछले 15 सालों में टीएमसी ने भ्रष्टाचार और ‘कट मनी’ के नाम पर कथित उगाही के जरिए पश्चिम बंगाल की जनता के साथ धोखा किया है. यह स्वाभाविक है कि कानून अपना काम करेगा.”
उन्होंने आगे कहा, “आपने देखा होगा कि अभिषेक बनर्जी के आवास पर लगातार Police और सीआईडी की टीमें पूछताछ के लिए जा रही हैं. इसलिए गलत काम का प्रायश्चित करना ही होगा. आम जनता ने अपना बदला लिया और टीएमसी को बंगाल से साफ किया है. इसके कारण टीएमसी के जन प्रतिनिधियों में भी भगदड़ मची है.”
टीएमसी के बागी सांसदों को लेकर संजय सरावगी ने कहा, “जिस तरह पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार हुआ और कटमनी के नाम पर लूटा गया, यह ममता बनर्जी ने जनता के साथ पाप किया. इस पाप का फल उन्हें भुगतना ही पड़ेगा. इसलिए टीएमसी के बागी सांसद Lok Sabha अध्यक्ष से मिलना चाहते हैं. उन्होंने लिखकर भी Lok Sabha स्पीकर से अलग बैठने के लिए सीट की मांग की है.”
सरावगी ने यह भी कहा कि 60 से अधिक विधायक टीएमसी से अलग हुए. उनमें से नेता प्रतिपक्ष की घोषणा की गई. इससे साफ दिखाई देता है कि पश्चिम बंगाल में भगदड़ मची है. अब टीएमसी के सांसदों, विधायकों से लेकर पार्षद तक को यह लगता है कि वे पार्टी के सिंबल पर जीत हासिल नहीं कर सकते हैं.
वहीं, Madhya Pradesh में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर संजय सरावगी ने कहा, “बोलने के लिए कुछ भी बोलें, लेकिन मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन की तीनों सीट भारतीय जनता पार्टी जीत चुकी है. अगर आप पर कोई केस चल रहा है और आप छिपाएंगे तो स्वाभाविक है कि रिटर्निंग अफसर को नामांकन खारिज करने का अधिकार है.”
–
डीसीएच/
Skip to content