
Lucknow, 9 अगस्त . India के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने वनडे वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर भविष्य की बहुत ज्यादा चिंता करने से इनकार किया है. भुवी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि फिलहाल उनका ध्यान खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने पर है, न कि भविष्य में क्या होगा, इसका अंदाजा लगाने पर.
जब भुवनेश्वर कुमार से पूछा गया कि क्या आईपीएल और घरेलू प्रतियोगिताओं सहित व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनके हालिया प्रदर्शन से उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में जगह मिल सकती है? इसके जवाब में भुवी ने ‘ ’ से कहा, “मुझे खेलना है, मैं खेल रहा हूं. उसके बाद क्या होगा, इसका अंदाजा नहीं लगा सकता.”
उत्तर प्रदेश टी20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से होगी, जिसमें यह अनुभवी तेज गेंदबाज ‘Lucknow फाल्कन्स’ की कप्तानी करता नजर आएगा. 24 दिनों तक चलने वाले यूपीटी20 सीजन 4 में 34 मैच खेले जाएंगे और पहली बार इसका आयोजन दो शहरों में होगा. Lucknow में India रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुरुआती चरण के तहत 13 दिनों में 22 मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद टूर्नामेंट Kanpur के ग्रीन पार्क स्टेडियम में जाएगा, जहां शेष 12 मैच 11 दिनों में खेले जाएंगे.
भुवनेश्वर के लिए, यह टूर्नामेंट मैदान पर योगदान देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटर्स को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की चुनौतियों से निपटने में मदद करने का एक और मौका है. भुवनेश्वर लीग की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहे हैं, उनका मानना है कि टूर्नामेंट लगातार आगे बढ़ा है और यह उन खिलाड़ियों के लिए एक अहम सीढ़ी साबित हो सकता है जो आईपीएल और आगे चलकर नेशनल टीम में जगह बनाना चाहते हैं.
उन्होंने कहा, “यह लीग का चौथा साल है. हर साल हम सुधार देख रहे हैं, चाहे वह खिलाड़ियों की काबिलियत हो, यूपीसीए की तरफ से दी जाने वाली सुविधाएं हों या उनके काम करने का तरीका. मुझे यकीन है कि इसका भविष्य अच्छा है. मुझे लगता है कि हर राज्य में लीग हो रही है, न कि सिर्फ यूपीसीए में.”
यह अनुभवी तेज गेंदबाज राज्य स्तरीय टी20 लीग के उभरने को घरेलू क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक बदलाव के तौर पर देखता है. उन्होंने कहा, “बेशक, इन लीग का भविष्य है. यह सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मौका है. अगर वे अच्छा खेलते हैं, तो उन्हें आईपीएल और आगे चलकर भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिल सकता है. इसलिए यह एक शानदार मौका है.”
भुवनेश्वर ने कहा कि इस समय Lucknow फाल्कन्स कैंप का ध्यान मैच की बहुत ज्यादा विस्तृत योजनाओं पर कम है और इस बात पर ज्यादा है कि खिलाड़ी मैदान पर उतरते समय मानसिक रूप से तैयार और सहज महसूस करें. तेज गेंदबाज ने कहा, “अभी टूर्नामेंट शुरू नहीं हुआ है; प्रैक्टिस चल रही है. बेशक, कुछ रणनीति और प्लानिंग तो होगी ही, लेकिन यह बहुत जरूरी है कि आप मैच में कैसे उतरते हैं और आपकी मानसिकता कैसी है.”
भुवनेश्वर पर कप्तान और सीनियर खिलाड़ी दोनों की दोहरी जिम्मेदारी होगी; उनके लिए टीम के अंदर सही माहौल बनाना भी उतना ही जरूरी होगा जितनी कि रणनीतिक तैयारी. उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “एक कप्तान और कोच के तौर पर हमारा मकसद यही है कि हम खिलाड़ियों को अच्छे, खुश और सहज माहौल में रख सकें. हमारी यही कोशिश है.”
–
आरएसजी
Skip to content