हिंदू राष्ट्र की मांग पर आतंकियों के निशाने पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य, मिली बम से उड़ाने की धमकी

अयोध्या, 17 अप्रैल . जगद्गुरु परमहंस आचार्य को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली. इस मामले में अयोध्या Police स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है. जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने के साथ हाल ही में बातचीत की.

इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर धमकी की रिकॉर्डिंग अभी हैं. उन्होंने कहा, “मेरे मोबाइल फोन पर लश्कर-ए-तैयबा से धमकी भरा कॉल आया. जब कॉल करने वाला व्यक्ति बोलने लगा, तो उन्होंने तुरंत रिकॉर्डिंग शुरू कर दी. यह रिकॉर्डिंग मैंने अयोध्या कोतवाली में सौंप दी है. रिकॉर्डिंग में धमकी देने वाला व्यक्ति मुझसे कहता है कि तुम्हारा सर तन से जुदा कर दिया जाएगा, फिर चाहे कितनी भी कड़ी सुरक्षा में क्यों ने हो, बमबारी करके उड़ा दिया जाएगा.”

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने यह भी बताया कि उन्होंने आतंकवादियों से यह भी पूछा कि वे ऐसा क्यों करना चाहते हैं, तो आतंकवादियों ने कहा, “तुम हिंदू राष्ट्र की बात क्यों करते हो? तुमने हिंदू राष्ट्र का आंदोलन शुरू किया और अब पूरे देश में इसे फैला रहे हो.”

उन्होंने बताया कि राम मंदिर और आंदोलन की शुरुआत करने के बाद से ही वे आतंकवादियों के निशाने पर आ गए थे और बाद में उन्होंने हिंदू राष्ट्र का आंदोलन शुरू किया. उन्होंने कहा, “हालांकि, बाद में हिंदू राष्ट्र आंदोलन को बाबा बागेश्वर ने अपने नाम किया था, लेकिन इसके बावजूद भी मैं ही आतंकवादियों के टारगेट पर बना हुआ हूं. कभी देश के जिहादियों से धमकी आती है तो कभी विदेशी मुस्लिम देशों के आतंकवादियों से.”

उन्होंने आगे कहा, “हमने सारी डिटेल्स Police और प्रशासन को उपलब्ध करवा दी है और अब Government और प्रशासन का काम है कि वे जांच करें और जरूरी कार्रवाई करें.

जब ने उनसे पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि यह आतंकवादियों का नंबर है, तो उन्होंने जवाब दिया, “क्योंकि यह इंटरनेशनल नंबर था, तो मैंने रिकॉर्डिंग अपने पास रख ली थी.”

प्रशासन के काम को लेकर उन्होंने कहा, “Police ने रिकॉर्डिंग और बाकी सबूत ले लिए हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. सुरक्षा के लिए मुझे दो गनर दिए गए थे और उनमें से एक कम हो गया है. यात्रा के दौरान अब सिर्फ एक गनर रहता है. अगर वह किसी काम से कहीं चला जाता है तो डर लगता है कि कहीं आतंकवादी हमला न कर दें. खतरा बहुत ज्यादा है और आतंकवादी लगातार सक्रिय हैं. इसलिए प्रशासन और केंद्र Government को इस मामले पर गंभीर ध्यान देना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “गृह मंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए और मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. हम भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए काम करते हैं. देश की बहन-बेटियों को लव जिहाद से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करते हैं. यही बात आतंकवादियों को पसंद नहीं आती, इसलिए वे हमें मारना चाहते हैं.”

एनएस/