
New Delhi, 29 मई . India के पूर्व Prime Minister और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजिल दी है. इसके साथ ही चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही है.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “किसानों, मजदूरों और ग्रामीण India की आवाज को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित करने वाले पूर्व Prime Minister, ‘India रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका सादगीपूर्ण जीवन, किसानों के प्रति समर्पण और जनकल्याण की राजनीति हम सभी को सदैव प्रेरणा देती रहेगी.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “देश के पूर्व Prime Minister, किसानों और वंचितों की मुखर आवाज़, चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. कृषि और ग्रामीण India के उत्थान के लिए समर्पित उनके ऐतिहासिक निर्णय और जन-कल्याणकारी नीतियाँ सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी. राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, किसान कल्याण हेतु आजीवन समर्पित, पूर्व Prime Minister “India रत्न” चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन. कृषक और गरीब कल्याण को समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.”
Rajasthan के Chief Minister भजन लाल शर्मा ने चौधरी चरण सिंह को विनम्र श्रदांजिल देते हुए एक्स पर लिखा, “किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए समर्पित नेता, ग्रामीण India की सशक्त आवाज, पूर्व Prime Minister, India रत्न चौधरी चरण सिंह का समर्पित जीवन किसानों, ग्रामीण India और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. किसानों के अधिकारों और आत्मसम्मान के लिए किए गए उनके प्रयास राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे.”
बिहार के Chief Minister सम्राट सिंह चौधरी ने एक्स पर लिखा, “India रत्न से अलंकृत, देश के पूर्व Prime Minister एवं किसानों के हितों की प्रबल आवाज जननेता स्व. चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. किसानों, ग्रामीण India और सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “महान किसान नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व Prime Minister, ‘India रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका पूरा जीवन किसान कल्याण, ग्रामीण India के पुनरुत्थान और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा. राष्ट्रहित और ईमानदारी को लेकर उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है.”
असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा, “चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन. देश के शीर्ष नेतृत्व में रहते हुए भी उन्होंने कभी किसान को नहीं भुलाया. खेत की मिट्टी से जुड़ा उनका नाता केवल Political नहीं था, वह उनकी आत्मा में था. उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि सादगी और दृढ़ता मिलकर इतिहास बनाती है.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “किसानों के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे India के पूर्व Prime Minister, India रत्न चौधरी चरण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र निर्माण के प्रति आपका त्याग, संघर्ष एवं किसानों के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणा का पर्याय है.”
वहीं, राष्ट्रीय लोकदल ने एक पर कई पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की है. आरएलडी ने लिखा, “India रत्न चौधरी चरण सिंह की अमर स्मृतियों को सादर नमन. उनके विचार और किसान हित का संकल्प सदैव जीवंत रहेगा.”
एक अन्य पोस्ट में लिखा, “India की विकास यात्रा को समझना हो तो चौधरी चरण सिंह के विचारों को समझना होगा. उनका दृढ़ विश्वास था कि राष्ट्र की समृद्धि का मार्ग गांवों, खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है. उन्होंने किसान को केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि India की आर्थिक और सामाजिक शक्ति का केंद्र माना. किसान मसीहा, India रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन.”
आरएलडी ने आगे कहा, “चौधरी साहब ने भारतीय राजनीति को सत्ता के गलियारों से निकालकर खेत-खलिहानों, गांवों और किसानों की चौपाल तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया. उन्होंने किसान को केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव माना. उनका जीवन सादगी, सिद्धांत और किसान हितों के प्रति अडिग समर्पण का जीवंत प्रतीक रहा. उनके विचार सदैव देश के किसान-कमेरे वर्ग को अधिकार, सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे.”
–
ओपी/एएस
Skip to content