
New Delhi, 20 अगस्त . पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की जयंती की अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. रक्षा मंत्री की ओर से social media प्लेटफॉरम ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “India के पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. India की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा है.”
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने social media पर लिखा, “पूर्व Prime Minister राजीव गांधी जी ने India के निर्माण और तरक्की के लिए आधुनिक तकनीक और नए विचारों को अपनाने में विश्वास जताया. इसके लिए यह बेहद जरूरी था कि युवाओं की भागीदारी और उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए समुचित व्यवस्था और अवसर प्रदान किए जाए.”
पायलट ने लिखा, “अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने देश में आधुनिकरण की नई परिभाषा गढ़ी. कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण फैसलों ने देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आज उनकी जयंती पर उन्हें हृदय की गहराइयों से नमन करता हूं.”
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “राजीव गांधी न केवल India के Prime Minister थे बल्कि युवाओं के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे, एक ऐसे नेता जिनका मानना था कि युवा भारतीय न केवल भविष्य हैं बल्कि वे शक्ति हैं जो एक आधुनिक राष्ट्र का निर्माण करेंगे. आधुनिक, तकनीकी रूप से उन्नत और आर्थिक रूप से सशक्त India का उनका विजन कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी है. राजीव जी को उनकी 82वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि.”
Madhya Pradesh विधानसभा में नेता विपक्ष उमंग सिघार ने social media पर लिखा, “India के पूर्व Prime Minister, आधुनिक India के निर्माण के अग्रदूत एवं दूरदर्शी नेता पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर सादर नमन. India को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने, सूचना एवं संचार क्रांति की नींव रखने, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा युवाओं को नई दिशा देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उनके प्रगतिशील विचार, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content