
Mumbai , 21 जुलाई . हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार आनंद बख्शी की जयंती पर Tuesday को उनके पोते और फिल्म निर्देशक आदित्य दत्त ने उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा की.
आदित्य दत्त ने इंस्टाग्राम पर परिवार की एक पुरानी तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने लिखा, “नंबर 1 दादा आनंद बख्शी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपने मुझे सबसे बड़ी दुनिया दी और यह दुनिया इस तस्वीर में कैद है. आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे.”
आनंद बख्शी हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे सफल गीतकारों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में 4,000 से अधिक गीत लिखे. उन्हें 40 बार फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया और चार बार सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला.
रावलपिंडी (अब Pakistan) में जन्मे आनंद बख्शी ने फिल्म जगत में आने से पहले रॉयल इंडियन नेवी में सेवा की थी. नौकरी के दौरान भी वे गीत और कविताएं लिखा करते थे. गीतकार बनने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और Mumbai आ गए. शुरुआती दौर में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. उन्हें पहला अवसर फिल्मकार भगवान दादा की फिल्म ‘भला आदमी’ में मिला, जिसके लिए उन्हें 150 रुपये पारिश्रमिक मिला था.
इसके बाद उन्होंने ‘आराधना’, ‘अमर प्रेम’, ‘कटी पतंग’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘शोले’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘ताल’ और ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों के लिए यादगार गीत लिखे. उन्होंने आर.डी. बर्मन और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ लंबी और सफल साझेदारी की.
आदित्य दत्त की बात करें तो वे Bollywood में थ्रिलर और एक्शन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं. उन्हें 2005 में रिलीज हुई इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से पहचान मिली. उनके निर्देशन में बनी अन्य फिल्मों में ‘दिल दिया है’ (2006), ‘गुड लक’ (2008), ‘विल यू मैरी मी?’ (2012) और ‘टेबल नंबर 21’ (2013) शामिल हैं.
–
एनएस/एएस
Skip to content