जहांगीर खान की पत्नी की गिरफ्तारी पर भाजपा विधायक देबांग्शु पांडा बोले, नुकसान की भरपाई तो करनी ही होगी

फाल्टा, 20 जून . Police ने Saturday को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया. उन पर फाल्टा Police थाने पर हमले की कोशिश की मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है. रेजिना बीबी की गिरफ्तारी पर भाजपा विधायक देबांग्शु पांडा ने कहा कि वह भूल गईं कि अब यहां टीएमसी की नहीं, भाजपा की Government है और Government जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य करती है.

उन्होंने कहा कि जहांगीर खान की पत्नी ने Police थाने और आस-पास जो नुकसान किया है, उसकी भरपाई तो उन्हें करनी ही होगी.

से बातचीत में भाजपा विधायक ने कहा कि जहांगीर की पत्नी और अल्पसंख्यक समुदाय की कुछ महिलाएं जहांगीर को छुड़ाने के लिए Police स्टेशन गईं और वहां हंगामा किया. उन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

देबांग्शु पांडा ने कहा कि फाल्टा में अब पहले की तरह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जा सकती. गुंडागर्दी तो बंद करनी होगी नहीं तो इसे बंद करने के लिए भाजपा Government मौजूद है.

रेजिना बीबी की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023, आर्म्स एक्ट 1959, और एक्सप्लोसिव्स एक्ट, 1884 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. Police उसे दक्षिण 24 परगना की जिला अदालत में पेश करेगी.

राज्य Police के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य Police और केंद्रीय सशस्त्र Police बल (सीएपीएफ) के जवानों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से फाल्टा Police थाने पर हमले और जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश के मामले में भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित एक ठिकाने से रेजिना बीबी को गिरफ्तार किया. रेजिना बीबी की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस मामले में कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Friday को पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे Police स्टेशन पर हमले में शामिल लोगों की संपत्तियों की पहचान करें, उन्हें जब्त करें, उनकी नीलामी करें और नीलामी से मिली रकम से सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई करें.

डीकेएम/