
New Delhi, 22 अप्रैल . पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर India में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद किया और दोहराया कि इजरायल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में India के साथ खड़ा है.
राजदूत रूवेन अजार ने Wednesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पहलगाम आतंकी हमले में 26 बेकसूर लोगों की दुखद मौत को एक साल बीत चुका है. हम उन्हें याद करते हैं.”
उन्होंने आगे लिखा, “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल India के साथ खड़ा है.”
उन्होंने एक वीडियो संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती और इस खतरे का सामना करने में India और इजरायल एकजुट हैं.
अजार ने कहा, “इजरायल की ओर से, मैं पीड़ितों के परिवारों और India के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ एकजुटता से खड़े हैं.”
इस दौरान, रूवेन अजार ने हमास की तरफ से 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर किए गए हमले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “हमारे लिए (इजरायल में) यह दर्द बहुत जाना-पहचाना है. 7 अक्टूबर को, हमने अपने ही लोगों के खिलाफ ऐसी ही क्रूरता देखी थी. यह त्रासदी हमें याद दिलाती है कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में India और इजरायल एकजुट हैं.”
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमला 22 अप्रैल 2025 को हुआ था, जब पर्यटकों को निशाना बनाया गया. हमले में Pakistan समर्थित आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मारे गए लोगों में 25 पर्यटक और एक स्थानीय टट्टू चालक शामिल था, जिसने पर्यटकों को बचाने की कोशिश की थी. हमले को ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने अंजाम दिया था, जो Pakistan स्थित लश्कर-ए-तैयबा का ही एक हिस्सा है.
इस हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने 6 और 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया. India की इस सैन्य कार्रवाई में Pakistan और Pakistan अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकवादियों के अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया था.
–
डीसीएच/
Skip to content