सीएम योगी को लेकर तेज प्रताप के बयान पर एनडीए नेता बोले, 2027 में फिर जीतेंगे

Lucknow, 25 मई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ को लेकर जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के यूपी में 2027 में भाजपा की वापसी वाले बयान पर एनडीए नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है.

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए Chief Minister तेज गति से काम कर रहे हैं. भाजपा संगठन और हम सभी सिपाही गति देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. Government पूरी तरह से मुस्तैद है. किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. उनका फिर से Chief Minister बनना तय है. जो काम करेगा, उसको ही जनता का आशीर्वाद मिलेगा.

भाजपा नेता प्रतुलशाह देव ने कहा कि लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप भी मान रहे हैं कि यूपी में तीसरी बार भाजपा की Government बनने जा रही है. भाजपा Government ने योगी के नेतृत्व में शानदार मॉडल पेश किया है. अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति थी. प्रदेश में जितने भी अपराधी थे, या तो उनका एनकाउंटर हो गया या फिर जेलों में बंद हो गए. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करके जहां इमारते बनाई गई थीं, वहां बुलडोजर चला. उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से विकास की गंगा बह रही है. यूपी में भाजपा की Government ने बहुत काम किया है. हमें उम्मीद है कि यूपी में फिर से भाजपा Government की वापसी होगी.

वहीं, ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वे सच्चाई बोल रहे हैं. Samajwadi Party के शासन में प्रदेश में जो हालात थे, मुजफ्फरनगर दंगे में जल रहा था और बतौर Chief Minister अखिलेश यादव सैफई में नाच देख रहे थे. उस इलाके के लोगों ने इस घटना को भूले नहीं है. सपा की Government में गुंडा राज था. जिन बहनों के साथ सपा के गुंडों ने अत्याचार किया, वो परिवार इनको पसंद नहीं करता है. इनके कारनामे ही रसातल में ले जा रहे है.

उधर, रामकृपाल यादव ने कहा कि तेज प्रताप अपनी पार्टी के अध्यक्ष के साथ ही सम्मानित नेता भी हैं. मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने विंध्याचल गए थे. इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया है कि यूपी में इस बार भी योगी के नेतृत्व में ही Government बनेगी. उन्होंने बिल्कुल सही कहा है और उनका बयान स्वागतयोग्य है.

एसडी/पीएम