प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के प्रदर्शन पर शहनवाज हुसैन बोले-‘मर्यादा को तार-तार किया’

Patna, 22 जुलाई . भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन, नीट पेपर लीक मामले सहित कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.

से बातचीत करते हुए राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं की ओर से पीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने को लेकर शहनवाज हुसैन ने कहा कि विपक्ष के नेता के पद की मर्यादा को राहुल गांधी ने तार-तार कर दिया है. वे अराजक व्यवस्था चाहते हैं. बिना किसी अनुमति के Prime Minister के आवास के बाहर धरना करने लगे. उन्हें भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताों से सीख लेनी चाहिए. दिल्ली को हाईजैक करने की उनकी कोशिश कभी सफल नहीं हो पाएगी.

नीट पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी के बयान पर शहनवाज हुसैन ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में जो भी शामिल हैं, उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. Prime Minister की ओर से भी कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है. इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. इस पर Government कार्रवाई कर रही है. बाद में नीट की दोबारा परीक्षा कराई गई, जिसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया है.

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर शहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा की ओर से भी हर जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. देश की जनता को जगाने का काम हम लोगों की ओर से भी किया जाएगा. भाजपा की ओर से Patna में भी प्रदर्शन किया गया.

Jharkhand Government पर निशिकांत दुबे की ओर से लगाए गए आरोप पर शहनवाज हुसैन ने कहा कि आरोप का जवाब Jharkhand के सीएम को देना चाहिए. निशिकांत दुबे जानकारी और तथ्य के साथ बोलते हैं. Jharkhand में पेपर लीक की फिक्सिंग को उन्होंने बेनकाब किया है.

प्रशांत किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर शहनवाज हुसैन ने कहा कि जनसुराज और प्रशांत किशोर के पास कोई जनसमर्थन नहीं है. पिछली बार उनकी जमानत जब्त हो गई थी. social media के माध्यम से हवा बनाया जाता है. भाजपा की ओर से उनके चुनावी खर्च की जानकारी चुनाव आयोग को दी गई है. हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई की जाएगी.

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी को लेकर शहनवाज हुसैन ने कहा कि टीएमसी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, सब बारी-बारी बिछड़ेंगे और केवल बुआ-भतीजे रह जाएंगे.

एसडी/पीएम