राहुल गांधी के ‘विदाई’ वाले बयान पर संबित पात्रा बोले, यह देश में भ्रम तथा अशांति फैलाने की कोशिश

New Delhi, 24 मई . भाजपा के सांसद संबित पात्रा ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘विदाई’ वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया है कि विपक्ष देश में अस्थिरता और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है.

दरअसल कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि अगले एक साल में पीएम मोदी की विदाई तय है और बढ़ता आर्थिक असंतोष इसका कारण बनेगा. इस पर संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा ने इस बयान को लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ मानसिकता का परिचायक बताया है.

संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने इस प्रकार की टिप्पणी की हो. उन्होंने 2019 का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी राहुल गांधी ने संसद में ऐसा बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि एक समय ऐसा आएगा, जब लोग सड़कों पर उतरकर Prime Minister मोदी के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करेंगे.

पात्रा के कहा, Prime Minister मोदी ने उस समय भी बेहद शांत और संयमित प्रतिक्रिया दी थी.

BJP MP ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के हालिया बयान से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि विपक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बजाय अस्थिरता के जरिए Government को गिराने की सोच रखता है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान बिना किसी Political मंशा के नहीं दिए जाते और यह देश में भ्रम तथा अशांति फैलाने की कोशिश है.

संबित पात्रा ने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया युद्ध और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है, लेकिन India Prime Minister मोदी के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि मोदी Government को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन और विश्वास प्राप्त है तथा Government लगातार राष्ट्रहित और जनसेवा के कार्यों में लगी हुई है.

भाजपा ने राहुल गांधी के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि India का लोकतंत्र और संविधान बेहद मजबूत है और देश की Government जनता के जनादेश से चलती है.