राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से पीएम मोदी की तारीफ पर बोले रामकृपाल- कई देशों ने पीएम को किया है सम्मानित

Patna, 25 मई . बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी की तारीफ पर से कहा कि पीएम मोदी की तारीफ करने के लिए President ट्रंप को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पीएम मोदी की कार्यक्षमता की प्रशंसा की है.

उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में पीएम मोदी की ओर से देश का जो नेतृत्व किया गया, उससे दुनिया में India का मान बढ़ा है. अमेरिका ही नहीं दुनिया के कई देशों ने पीएम मोदी की प्रशंसा करने के साथ ही सम्मानित भी किया है.

बंगाल Government की ओर बीएसएफ को जमीन देने पर उन्होंने कहा कि बंगाल में सीमा को सुरक्षित करने के लिए ममता Government की ओर से जमीन नहीं दी जा रही थी. अब Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने जमीन दे दी है. अब वहां फेंसिंग की जाएगी और घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तनाव में हैं. राहुल गांधी षड्यंत्रकारी हैं और देश में अव्यवस्था फैलाकर Government को अस्थिर करना चाहते हैं. उन्होंने देशवासियों को राहुल गांधी और कांग्रेस से होशियार होने की अपील की. पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र Government ने दुनियाभर में नाम कमाया है, जिससे कांग्रेस को ईर्ष्या हो रही है.

तेजस्वी यादव के बयान पर रामकृपाल ने कहा कि बिहार Government का खजाना न खाली था न है और न रहेगा. केंद्र Government की ओर से राज्य Government की चिंता की जाती रही है. वहीं, तेजप्रताप के बयान पर उन्होंने कहा कि तेज प्रताप अपनी पार्टी के अध्यक्ष के साथ ही सम्मानित नेता भी हैं. मां का दर्शन करने विंध्याचल गए थे. इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया है कि यूपी में इस बार भी योगी के नेतृत्व में ही Government बनेगी. उन्होंने बिल्कुल सही कहा है और उनका बयान स्वागतयोग्य है.

एसडी/पीएम