सुखबीर बादल का हालचाल जानने पर हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार, कहा-आपके नेक व्यवहार से प्रभावित हूं

चंडीगढ़, 14 अगस्त . पंजाब के पूर्व उपChief Minister और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर Friday को हमले के बाद Prime Minister Narendra Modi और गृह मंत्री अमित शाह ने उनका हालचाल जाना था. सुखबीर सिंह की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने Prime Minister का आभार व्यक्त किया है.

हरसिमरत कौर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Prime Minister जी, मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने सरदार सुखबीर सिंह बादल जी की सेहत के बारे में जानने के लिए व्यक्तिगत रूप से फोन किया और Maharashtra के नांदेड़ में एक गुरुद्वारा साहिब के अंदर उन पर हुए कायराना हमले के बाद उनके जल्द ठीक होने की कामना की.

इस मुश्किल समय में आपकी चिंता, समर्थन और शुभकामनाएं हम सभी परिवार वालों, हमारी पार्टी और पंजाब के लोगों के लिए बहुत मायने रखती है. आपके इस नेक व्यवहार से मैं बहुत प्रभावित हूं. मैं इस बात के लिए भी आपकी आभारी हूं कि आपने इस घटना का तुरंत संज्ञान लिया और केंद्रीय जांच एजेंसियों को जांच में Maharashtra Police के साथ तालमेल बिठाने के निर्देश दिए.

एक और social media पोस्ट में हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह का अभार व्यक्त किया. ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा, “Maharashtra के एक गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल जी पर हुए हमले के बाद, उनका हाल-चाल जानने के लिए संपर्क करने पर मैं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं.”

उन्होंने लिखा, “इस मुश्किल समय में आपकी व्यक्तिगत चिंता और दिलासा देने वाली बातों के लिए मैं आपका आभारी हूं. इस दुखद घटना की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के आपके संकल्प के लिए धन्यवाद. यह घटना महान सिख धर्म के मूल सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है.”

Maharashtra के नांदेड़ में माता साहेब गुरुद्वारा के पास Thursday को उन पर हमला किया गया था. एक निहंग हमलावर ने कृपाण से उन पर वार कर दिया था.

एसडी/