खड़गे के विवादित बयान पर सपा सांसद बोले- ‘प्रधानमंत्री के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी सही नहीं’

अयोध्या, 22 अप्रैल . Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर असहमति जताई है. उन्होंने कहा कि India का एक गौरवशाली इतिहास है. ऐसे देश के Prime Minister के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी करने का कोई औचित्य नहीं है.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने से बात करते हुए कहा, “हम उनकी (खड़गे) बात से सहमत नहीं है. Narendra Modi हमारे देश के Prime Minister हैं. India का एक गौरवशाली इतिहास है. ऐसे देश के Prime Minister के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी करने का कोई औचित्य नहीं है.”

अवधेश प्रसाद ने आगे कहा, “यह अलग विषय है कि Government की नीतियों और कार्यपद्धति का विरोध कर सकते हैं. लेकिन व्यक्तिगत आक्षेप के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है. लोकतंत्र में कतई भी इसकी छूट नहीं है.”

उन्होंने बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी. अवधेश प्रसाद ने कहा, “यह उनका निजी विचार हो सकता है. जहां तक महिलाओं के प्रति विचारधारा है, Samajwadi Party भी उस विचारधारा पर चलती है, जहां नारी की पूजा होती है. पप्पू यादव की क्या विचारधारा है, हम इस बहस में नहीं पड़ते हैं.”

इसी बीच, Samajwadi Party के सांसद ने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा, “यह Government का एक Political खेल था. नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में पास हो चुका था. यह सभी की सहमति से पास हुआ था. Samajwadi Party और अखिलेश यादव समेत पूरा विपक्ष महिला विधेयक के पक्ष में है, लेकिन भाजपा चालाकी से महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में जातीय जनगणना और परिसीमन लाकर देश के पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का हक मारना चाहती थी. यह चतुराई थी, जिसमें भाजपा को हार मिली.”

उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़ा बिल पहले ही पास हो चुका था. इस बार लाया विधेयक सिर्फ एक ड्रामा था. यह भाजपा का एक Political खेल था.

डीसीएच/