खान सर कोचिंग हमले मामले पर सरकार सख्त, आरोपियों को ‘पाताल लोक’ से भी खोजकर सजा देगी पुलिस: शिक्षा मंत्री

Patna, 3 जून . बिहार की राजधानी Patna में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले को लेकर बिहार Government ने सख्त रुख अपनाया है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिसने भी यह हमला किया है, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की Police ऐसे लोगों को पाताल लोक से भी खोजकर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करेगी.

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने साफ कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं और Government इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रही है. उन्होंने बताया कि आने वाले तीन महीनों के भीतर राज्य Government कोचिंग संस्थानों के लिए एक नया नियम तैयार करेगी, जिसके दायरे में बिहार के सभी कोचिंग संस्थान लाए जाएंगे. इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है, जो पूरे मामले पर काम कर रही है.

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि Government का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोचिंग संस्थान सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से चलें. उन्होंने कहा कि कई जगहों से शिकायतें मिल रही हैं, इसलिए अब एक समान नियम लागू किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की अनियमितता या कानून-व्यवस्था की समस्या न हो.

मदरसों और संस्कृत संस्थानों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि Government दोनों संस्थानों के लिए समान रूप से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मदरसों में जहां जरूरत होती है, वहां Government वित्तीय सहायता देती है, चाहे वह वेतन हो या इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास. Government का उद्देश्य किसी के साथ भेदभाव करना नहीं, बल्कि सभी संस्थानों की स्थिति का आकलन कर सुधार करना है.

उन्होंने यह भी कहा कि Government एक सुधार अभियान चला रही है, जिसके तहत यह देखा जा रहा है कि किस संस्थान को किस तरह की सुविधा या सुधार की जरूरत है. इसके आधार पर आगे की नीति तय की जाएगी.

उन्होंने यह भी बताया कि Government शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा दे रही है. आने वाले समय में सभी जांच रिपोर्ट और रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर उन्हें देख सके. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और व्यवस्था पर निगरानी भी बेहतर होगी.

पीआईएम/डीकेपी