जहांगीर खान के चुनाव से पीछे हटने पर भाजपा नेता बोले, ‘पुष्पा’ फुस्स हो गया, आने वाले समय में एबी भी झुकेगा

कोलकाता, 19 मई . पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव से पहले ही टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया. भाजपा ने टीएमसी उम्मीदवार के इस फैसले पर तंज कसा है. केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस बार ‘पुष्पा’ ‘फुस्स’ हो गया.

कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि कई लोग ‘पुष्पा’ बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार ‘पुष्पा’ ‘फुस्स’ (फ्लॉप) हो गया.

उन्होंने कहा कि ये सभी ‘पुष्पा’ और उनके बॉस-डायमंड हार्बर में उनकी तस्वीरें लगी होती थीं जिन पर लिखा होता था ‘एबी झुकेगा नहीं’. अब हर कोई झुक रहा है. एबी का एजेंट अब झुक गया है. आने वाले समय में एबी भी झुकेगा. चिंता मत करो, आगे सभी झुकेंगे.

उन्होंने कहा कि फाल्टा विधानसभा में लोगों को वोट देने से रोक दिया जाता था. नई Government आने के बाद सभी अत्याचारों का हिसाब लिया जाएगा. टीएमसी नेता कुणाल घोष के बयान पर उन्होंने कहा कि वे रस्सी पर चल रहे हैं, कभी बाएं तो कभी दाएं. उनके बयानों पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पहले धांधली होती थी और पिछले 10 साल से लोग वोट नहीं डाल पा रहे थे. उस पार्टी (टीएमसी) की हालत की कल्पना कीजिए कि 80 विधायक होने के बावजूद उसका उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहा है.

नगर निगम द्वारा टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को नोटिस दिए जाने पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि Government कानून और संविधान के अनुसार कदम उठा रही है. इस मामले में हम क्या कह सकते हैं. जनता देख रही है, और हम भी देख रहे हैं.

जहांगीर ने यह साफ नहीं किया कि इस फैसले के पीछे पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी या तृणमूल के शीर्ष नेतृत्व का कोई निर्देश है या नहीं. हालांकि तृणमूल ने साफ तौर पर कहा है कि यह फैसला जहांगीर का निजी फैसला है, पार्टी का निर्देश नहीं.

Tuesday सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहांगीर ने कहा कि Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने फाल्टा के विकास के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की है. मैं इस चुनाव से अपना नाम वापस ले रहा हूं. हालांकि, नामांकन वापस लेने की तारीख बीत चुकी है. भले ही वह चुनाव न लड़ें. ईवीएम पर जहांगीर के नाम वाला बटन बना रहेगा.

डीकेएम/