
जामनगर, 27 जून . भारतीय टीम को Friday को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका रहा, जब आयरलैंड ने India के खिलाफ जीत दर्ज की है, हालांकि रवींद्र जडेजा के कोच महेंद्र सिंह चौहान का मानना है कि टी20 में ऐसे उलटफेर हो जाते हैं.
महेंद्र चौहान ने कहा कि इस हार का यह मतलब यह नहीं है कि India की टी20 टीम खराब है. ‘ ’ के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा,”टी20 गेम ही ऐसा है कि इसमें कुछ कहा नहीं जा सकता. यह काफी तेज फॉर्मेट है. कभी-कभार नई टीम भी अपने प्रदर्शन से चौंका देती है. पहले टी20 में मिली हार से यह साबित नहीं होता है कि भारतीय टीम अच्छी नहीं है. India की टीम बहुत अच्छी है और उनके पास दमदार बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर मौजूद हैं.”
महेंद्र चौहान ने कहा,”टी20 में ऐसा हो जाता है. ऐसे उलटफेर हो जाते हैं. इसके लिए मगर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. इस मुकाबले में भले ही टीम हार गई, लेकिन आगे टीम वापसी करेगी.” उनसे जब पूछा गया कि वह भारतीय टीम को कुछ खास सलाह देना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा कि India के लिए खेल रहे खिलाड़ियों को वो क्या ही सलाह देंगे. जडेजा के कोच के अनुसार, यह खिलाड़ी हर स्तर और मुश्किल को पार करके ही वहां पहुंचे हैं.
आयरलैंड ने पहले टी20 में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 182 रन लगाए. टीम की ओर से लॉर्कन टकर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि गैरेथ डेलानी ने 39 रनों का योगदान दिया. हालांकि,183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए India की पूरी टीम 148 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे. भारतीय टीम की तरफ से सर्वाधिक 49 रन अभिषेक शर्मा ने बनाए, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका.
–
एसएम/
Skip to content