
रांची, 12 अगस्त . स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Jharkhand के तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 29 Police अधिकारी और कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए Police पदक और President पदक से सम्मानित किया जाएगा.
गृह विभाग की ओर से जारी सूची में एक एएसआई को विशिष्ट सेवा के लिए President पदक, पांच Police अधिकारियों और कर्मियों को वीरता पदक, तथा तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 23 Policeकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है. इस वर्ष सम्मान पाने वालों में पांच महिला Policeकर्मी भी शामिल हैं.
जैप-1 में तैनात एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को विशिष्ट सेवा के लिए President पदक से सम्मानित किया जाएगा. वीरता के लिए लातेहार के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, आईआरबी-4 लातेहार के एएसआई प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो और आरक्षी रामचंद्र कुमार महतो तथा आईआरबी-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू को पदक के लिए चुना गया है.
सराहनीय सेवा के लिए चुने गए अधिकारियों में आईपीएस डॉ. माईकेलराज एस, आईजी रेल, आईपीएस अन्नेपु विजयालक्ष्मी, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा, डीआईजी कोल्हान शामिल हैं. इस श्रेणी में स्पेशल ब्रांच के डीएसपी नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, एसटीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, आईटीएस रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी, एसटीएफ के एएसआई अरविंद कुमार पालित, एएसआई वशिष्ठ कुंवर, एएसआई संजीव कुमार झा और एएसआई विजय कुमार को भी पदक के लिए चुना गया है.
इसके अलावा रांची जिला के एएसआई दीपक पुंज, सीआईडी के एएसआई महेंद्र महतो, एसटीएफ के हवलदार इकबाल, हवलदार बिंदराय मुंडरी और हवलदार विजय थापा को भी सराहनीय सेवा पदक मिलेगा. महिला Policeकर्मियों में जैप-10 होटवार की महिला आरक्षी मान्ती खलखो, महिला आरक्षी प्रभा देवी, महिला हवलदार रंजिता कुजूर और महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया को सम्मानित किया जाएगा.
गढ़वा जिला के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा जिला के आरक्षी अजय कुमार दुबे और गुमला जिला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया जाएगा.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content