मनोरंजन जगत में अपनी वापसी पर बोले गोविंदा- इतनी सच्चाई से काम करूंगा कि लोग कहें, क्या यह संभव है

Mumbai , 15 जुलाई . Actor गोविंदा आगामी फिल्म रूपा से मनोरंजन जगत में वापसी कर रहे हैं. हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Actor ने बताया कि उन्होंने अपने काम करने के तरीके के बारे में खुलकर बात की.

गोविंदा ने बताया कि उन्होंने 15 साल पहले ही साउथ इंडियन सिनेमा के आगे बढ़ने की भविष्यवाणी कर दी थी.

उन्होंने कहा, “मैंने कई समय पहले ही अपने एक दोस्त से कहा था कि अगले 10 सालों में, आप साउथ इंडियन सिनेमा को आगे बढ़ते हुए देखेंगे. इसके बाद साउथ सिनेमा की कई फिल्में हिट हुईं. प्रभु देवा के साथ ‘वांटेड’, अक्षय कुमार की ‘राउडी राठौर’, उसके बाद अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी आई और इन सभी साउथ इंडियन फिल्मों की वजह से, हीरो लार्जर दैन लाइफ बन गए.”

Actor ने बताया कि इसके पीछे की वजह ईमानदारी और अच्छा काम करना है. प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान मीडिया ने Actor ने पूछा, “क्या फिल्मों को रिलीज करने के तरीके में बदलाव आने के कारण उन्हें इंडस्ट्री में किसी तरह के विरोध या मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा?”

इस सवाल का जवाब देते हुए Actor गोविंदा ने कहा, “मार्केट कहां है? लोग जुड़ेंगे या नहीं? लोग आएंगे या नहीं? मैं इस तरह नहीं सोचता. मैं अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन से करता रहूंगा. इतनी सच्चाई से काम करूंगा कि लोग कहें, क्या ऐसा करना भी संभव है? तब मुझे लगेगा कि मैं गोविंदा हूं.”

मीडिया ने आगे पूछा, “क्या आप फिल्म चुनते समय किसी फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू, जाने-माने डायरेक्टर या कुछ और देखते हैं?, तो इस पर Actor ने कहा, “जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तो मेरे पास पैसे नहीं थे. उस समय मैं सिर्फ पैसा, माता-पिता की खुशी और परिवार की खुशी देखता था. मैंने इससे ज्यादा कभी नहीं देखा.”

Actor ने अपनी मां की सीख को याद करते हुए कहा, “मेरी मां ने मुझसे कहा था कि अगर तुम ये सब देखोगे, तो ऊपर वाला क्या देखेगा. बहुत से लोग ऐसी भाषाएं बोलते हैं जो मुझे समझ नहीं आतीं या मैं नहीं समझता. मैं उन भाषाओं से वाकिफ नहीं हूं. कुछ लोग खतरनाक हुआ करते थे, जो हमारे जैसे गरीब परिवारों से आते हैं. वे अपनी ताकत टेस्ट करते हैं.”

एनएस/पीएम