जन्मदिन पर निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद, महावीर मंदिर में की पूजा

Patna, 20 जुलाई . बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने Monday को अपना जन्मदिन परिवार और समर्थकों के बीच सादगीपूर्ण ढंग से मनाया. इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व Chief Minister एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार के साथ केक काटा और उनका आशीर्वाद लिया.

जन्मदिन के मौके पर राज्य के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की. जन्मदिन की शुरुआत निशांत कुमार ने Patna स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की. हर वर्ष की तरह इस बार भी वह अपने पिता नीतीश कुमार के साथ मंदिर पहुंचे, जहां दोनों ने विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा की और भगवान शंकर का अभिषेक किया. पूजा के दौरान नीतीश कुमार मंदिर परिसर में मौजूद रहे.

जन्मदिन के मद्देनजर सुबह से ही महावीर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी निशांत कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद निशांत कुमार ने परिवार के सदस्यों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया. इस दौरान उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया और इस स्नेहिल अवसर पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि उन्हें जो स्नेह और आशीर्वाद मिला है, वह जनसेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और मजबूत करता है. Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्वास्थ्य मंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि बिहार Government के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने ईश्वर से निशांत कुमार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और यशस्वी जीवन की कामना की.

उपChief Minister विजय कुमार चौधरी ने भी ‘एक्स’ पर शुभकामना दी. उन्होंने निशांत कुमार को जद (यू) का युवा एवं ऊर्जावान नेता बताते हुए कहा कि वह जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता, सादगी और समर्पण के साथ नीतीश कुमार के आदर्शों तथा सुशासन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिहार के विकास में निरंतर योगदान देते रहें. उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की भी मंगलकामना की.

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जद (यू) नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उन्हें विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाएं दीं. social media पर बधाई संदेशों का सिलसिला जारी रहा.

एमएनपी/एसके