संजीव अरोड़ा के घर ईडी के छापे पर कांग्रेस नेता बोले- ‘आम आदमी पार्टी और भाजपा कर रहीं आपस में खेला’

चंडीगढ़, 9 मई . पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद Political बयानबाजी तेज है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा एक-दूसरे के खिलाफ ‘खेला’ कर रही हैं.

चंडीगढ़ में Saturday को पंजाब कांग्रेस की बैठक से पहले राज्य के पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा, “चाहे पंजाब की Government (आम आदमी पार्टी) हो या दिल्ली (भाजपा), दोनों के काम करने का तरीका एक जैसा ही है. ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. पंजाब में, मान Government विजिलेंस डिपार्टमेंट का गलत इस्तेमाल करती है और हर किसी के खिलाफ केस दर्ज करती है. इसी तरह, दिल्ली में Government ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करती है. पहले एक पक्ष केस दर्ज करता है, फिर दूसरा पक्ष जवाब में केस दर्ज करता है.”

भूपेश बघेल की बात को आगे बढ़ाते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, “ईडी-सीबीआई के जरिए खेल होगा. ईडी से पूछा जाना चाहिए कि अशोक मित्तल (आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद) के मामला का क्या हुआ. संजीव अरोड़ा को खींचना की कोशिश है. इसी तरह यह खेला हो रहा है. दोनों पार्टियां खेला कर रही हैं, जिसके लिए विजिलेंस और ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है.”

वहीं, कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने संजीव अरोड़ा के मामले पर कहा, “यह एक सरकारी मामला है और मुझे नहीं लगता कि हमें इसमें बेवजह दखल देना चाहिए. अगर किसी ने कुछ गलत किया है, तो उसे कानून का सामना करना ही पड़ेगा. अगर संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी हुई है, तो जरूर इसमें कुछ न कुछ संदिग्ध बात होगी.”

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता एक तरफ ईडी के सामने रोते हैं और दूसरी तरफ विजिलेंस और राज्य की दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल अपने विरोधियों पर करते हैं.

डीसीएच/