
दिल्ली, 10 जून . दिल्ली के हौज खास स्थित जगन्नाथ मंदिर में Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने Prime Minister Narendra Modi के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर के पुजारी श्री देवव्रत मिश्र, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, संबित पात्रा और अर्जुन राम मेघवाल ने के साथ बातचीत की.
मंदिर के पुजारी देवव्रत मिश्र ने मंत्रोच्चार से शुरुआत करते हुए कहा, “हमारे देश के Prime Minister नरेंद्र दामोदर दास मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे हो रहे हैं. इसी मौके पर आज हवन, कलश पूजा और आदित्य नवग्रह पूजा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जय जगन्नाथ.”
Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “India के सामाजिक जीवन में 10 जून 2026 का दिन महत्वपूर्ण है. इन 12 सालों में पीएम मोदी ने अपने दिन-रात एक कर दिए हैं. Narendra Modi ने Prime Minister के तौर पर India में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा कर लिया है. Wednesday को बतौर पीएम उनके 4,399 दिन पूरे हो रहे हैं, जो देश के किसी भी Prime Minister का सबसे लंबा कार्यकाल है. Prime Minister Narendra Modi का भगवान जगन्नाथ जी से गहरा जुड़ाव रहा है. उनका सामाजिक जीवन कई साल पहले Ahmedabad के श्री जगन्नाथ मंदिर से ही शुरू हुआ था. आज हम अपने भगवान से Prime Minister के लिए प्रार्थना करते हैं कि Prime Minister Narendra Modi जी लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें और उन पर जगन्नाथ भगवान का सदैव आशीर्वाद बना रहे. इसी तरह Prime Minister India का नाम रोशन करते रहें और ओडिया समुदाय की प्रार्थनाएं व आशीर्वाद उन पर बना रहे. धन्यवाद.”
वहीं, दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र स्थित संकटमोचन मंदिर में भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी के द्वारा हनुमान जी की विशेष पूजा पाठ की गई. उन्होंने के साथ बातचीत में बताया, “Prime Minister Narendra Modi ने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार Prime Minister रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह अब 12 साल 15 दिन से Prime Minister पद पर हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जो 12 साल 14 दिन तक Prime Minister रहे थे. इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में देशभर में पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.”
दिल्ली में Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर Prime Minister Narendra Modi के लंबे, सफल और ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi निर्वाचित Prime Minister के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता हैं और उनका कार्यकाल अभी जारी है. पिछले 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है. Prime Minister मोदी ने इन वर्षों में कभी विश्राम नहीं किया और लगातार देश व जनता की सेवा में जुटे रहे. उनके लिए जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म और पूजा है.”
शिवराज ने कहा कि इतनी मेहनत करना किसी सामान्य व्यक्ति के लिए आसान नहीं है. उन्होंने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया, जिससे देश के विकास को नई गति मिली.
Odisha के पुरी में भाजपा नेताओं अर्जुन राम मेघवाल और संबित पात्रा ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के Prime Minister पद पर 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके सफल नेतृत्व, अच्छे स्वास्थ्य और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की.
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए भी विशेष है. उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं और देश की जनता के आशीर्वाद से उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इसी अवसर पर हम पुरी के जगन्नाथ धाम में पूजा-अर्चना करने पहुंचे हैं.”
वहीं संबित पात्रा ने कहा, “जगन्नाथ भगवान हम सभी पर ऐसे ही आशीर्वाद बनाए रखें. आज हम सभी के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि हमारे Prime Minister Narendra Modi ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया है, जो देश के लिए गर्व की बात है. जगन्नाथ धाम में सुबह से ही पूजा-अर्चना की जा रही है, ताकि देश निरंतर प्रगति करे और Prime Minister का नेतृत्व देश को आगे बढ़ाता रहे. यह प्रार्थना केवल Prime Minister मोदी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश और सभी देशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए है.”
–
एनएस/
Skip to content