
Lucknow, 29 मई . Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए Government के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 5 जून से 21 जून तक विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Friday को मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की.
इस दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य Government की उपलब्धियों, योजनाओं और विकास की परिवर्तनकारी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में India ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है. केंद्र और राज्य Governmentों ने समन्वित प्रयासों से समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है. अभियान के माध्यम से इन उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित India के संकल्प को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए.
उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य Government द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा सशक्तीकरण, किसान कल्याण, महिला सुरक्षा एवं सम्मान, गरीब कल्याण, रोजगार सृजन, निवेश, आधारभूत संरचना विकास, कानून-व्यवस्था, डिजिटल सेवाओं तथा सुशासन के क्षेत्र में हुए व्यापक परिवर्तनों, उपलब्धियों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए. विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाए.
Chief Minister योगी ने कहा कि सभी मंत्रिगण अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में पर्याप्त समय व्यतीत करें तथा अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें. समाज के विभिन्न वर्गों, प्रबुद्ध जनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, उद्यमियों और व्यापारिक संगठनों के साथ व्यापक संवाद स्थापित किया जाए.
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 5 जून से 21 जून के मध्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर की ‘प्रगति पथ यात्रा’ आयोजित की जाएगी. यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधि गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे, चौपाल लगाएंगे तथा ग्राम प्रधानों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करेंगे. ग्राम्य विकास विभाग इस कार्यक्रम का समन्वय करेगा तथा सांसद एवं विधायक सक्रिय रूप से इसमें सहभागिता करेंगे.
सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को प्रबुद्ध जनों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों, व्यापारिक संगठनों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ वन-टू-वन संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि Government की उपलब्धियों, योजनाओं और विकसित India की परिकल्पना को लेकर व्यापक जनसंवाद स्थापित किया जाए.
Chief Minister ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. प्रत्येक विकास खंड एवं नगरीय निकाय में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित गोष्ठियों का आयोजन किया जाए. अभियान में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, उद्यमियों तथा आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके. प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाए.
सभी कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए. बैठक में बताया गया कि 8 जून से 14 जून तक जनसंपर्क अभियान, संवाद कार्यक्रम और पैदल मार्च आयोजित किए जाएंगे. 11 एवं 12 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम होंगे, जबकि इसके उपरांत मंत्रीगण जनपद स्तर पर मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. 13 एवं 14 जून को सांसद एवं विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मीडिया संवाद के माध्यम से डबल इंजन Government की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे.
Chief Minister योगी ने निर्देश दिए कि 14 से 16 जून के बीच प्रदेश के सभी विकास खंडों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण मेलों का आयोजन किया जाए. इन मेलों में केंद्र एवं राज्य Government की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएं तथा पात्र किन्तु वंचित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए. साथ ही आरोग्य मेले, पशु स्वास्थ्य मेले और अन्य जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाए.
उन्होंने कहा कि 16 एवं 17 जून को जिला स्तर पर विकसित India संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएं. इनमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी अपने अनुभव साझा करें तथा प्रबुद्ध वर्ग, युवा, महिलाएं और सामाजिक संगठनों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए. Chief Minister ने निर्देश दिए कि युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर ऑन द स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए. प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष गोष्ठियां आयोजित कर किसानों, कृषि विशेषज्ञों तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को अभियान से जोड़ा जाए.
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें Government की योजनाओं और विकास यात्रा से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया जाए. 18 एवं 19 जून को केंद्र Government की 12 वर्षों की विकास यात्रा तथा विकसित India के संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की जाएं. आकर्षक माध्यमों से उपलब्धियों का प्रभावी प्रदर्शन किया जाए.
Chief Minister योगी ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी 825 विकास खंडों एवं 700 से अधिक नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यह अभियान केवल उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार तक सीमित न रहकर जनता से सीधे संवाद स्थापित करने, लाभार्थियों तक पहुंचने, उनकी अपेक्षाओं को समझने तथा विकसित India और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को सशक्त जनआंदोलन में परिवर्तित करने का प्रभावी माध्यम बनना चाहिए.
–
विकेटी/एएसएच
Skip to content