
New Delhi, 30 मई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र की मोदी Government के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी कार्यक्रम करने जा रही है. 5 जून से 21 जून तक देशभर में विभिन्न जनसंपर्क, सेवा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, 7 जून को केंद्र की मोदी Government के 12 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, जिसे बारह साल विश्वास के, विकास के जन कल्याण के के रूप में मनाया जाएगा. पार्टी ने इन वर्षों को गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान, किसानों के हित, महिला सशक्तीकरण और समग्र विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया है.
कार्यक्रमों की शृंखला में 8 से 12 जून तक मीडिया संवाद आयोजित किए जाएंगे. Union Minister, Chief Minister और पार्टी नेता Government की उपलब्धियों और विकास यात्राओं को जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे. इसके अलावा 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर नागरिकों से संवाद करेंगे और विकास कार्यों की जानकारी देंगे. इस अभियान के तहत पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्राएं तथा विकसित India संकल्प सम्मेलन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.
प्रत्येक जिले में कम से कम 500 महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क साधने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों तक Government की योजनाओं का संदेश पहुंचाया जा सके.
12 से 20 जून के बीच देशभर में जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जहां आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्य घर सहित अन्य योजनाओं में पात्र लोगों का पंजीकरण कराया जाएगा. पार्टी संगठन को निर्देश दिया गया है कि वह लाभार्थियों को शिविरों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाए. इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिले में सभागार बैठकों, उपलब्धियों की प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा.
पर्यावरण दिवस (5 जून) पर एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है. पार्टी ने अभियान की सफलता के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर विशेष टीमों के गठन, कार्यशालाओं के आयोजन और social media के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया है. साथ ही कार्यक्रमों के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं.
भाजपा नेतृत्व का कहना है कि यह अभियान न केवल Government की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा, बल्कि विकसित India के संकल्प को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
–
डीकेएम/
Skip to content