बिहार: सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- ‘जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक’

Patna, 25 जुलाई . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Saturday को अपनी Government के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर राजधानी Patna स्थित बीआईटी मेसरा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 11,464 करोड़ रुपये की लागत वाली 2,476 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी Government जनता की Government है और वह जनता के सेवक के रूप में काम कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग और विश्वास से समृद्ध बिहार का सपना अवश्य साकार होगा.

Chief Minister ने कहा कि Government के पहले 100 दिन सेवा, संकल्प और समर्पण को समर्पित रहे हैं. इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, आधारभूत संरचना और सुशासन के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि योजनाओं के जरिए सड़क, पुल, सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे राज्य के संतुलित विकास को नई गति मिलेगी.

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य के सभी 534 प्रखंडों में चल रहे सहयोग शिविरों में अब तक करीब सात लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें लगभग 90 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि हर महीने के दूसरे Tuesday को वे स्वयं राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में असंतुष्ट आवेदकों की शिकायतों की सुनवाई करते हैं.

Chief Minister ने कहा कि Government ने एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेज शुरू करने का निर्णय लिया है तथा 551 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया गया है. साथ ही राज्य में 12 नई टाउनशिप विकसित करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है.

उन्होंने प्रत्येक जिले में एक उद्योग स्थापित करने और 20 नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य भी दोहराया. उन्होंने कहा कि वैशाली के राजापाकर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पार्क तथा गया स्थित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) परिसर में करीब 3,000 एकड़ में डेडिकेटेड स्टील प्लांट हब विकसित किया जाएगा.

अगले पांच वर्षों में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना कर कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके अलावा टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे. कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने Government के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक और पत्रिका का लोकार्पण किया. विभिन्न विभागों की नीतियों पर आधारित पुस्तिकाओं का भी विमोचन किया गया. सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग और माइक्रोसॉफ्ट सहित अन्य विभागों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ.

Chief Minister ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित चिकित्सकों और फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे. इस अवसर पर उपChief Minister विजय कुमार चौधरी, उपChief Minister विजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

एमएनपी/डीकेपी