
ग्वालियर, 12 जून . श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने India की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान यशवर्धन सिंह चौहान के हाथों में सौंपी गई है. यशवर्धन का कहना है कि देश के लिए खेलना उनका सपना था और यह सपना सच होने पर उन्हें बेहद खुशी है.
यशवर्धन ने ‘ ’ के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को देना चाहेंगे. यशवर्धन ने बताया कि वह 6-7 साल की उम्र में से ही क्रिकेट की कोचिंग ले रहे थे. उन्होंने कहा कि कोच लवकेश चौधरी की देखरेख में उन्होंने अपने क्रिकेट को निखारा. यशवर्धन के अनुसार, राज्य और एनसीए में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से उनका सिलेक्शन भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर हुआ है.
यशवर्धन ने कहा कि वह आज इस मुकाम तक अपने माता-पिता और कोच के सपोर्ट के कारण पहुंच सके हैं. उन्होंने कहा कि वह अंडर-19 टीम की कप्तानी करने को लेकर काफी उत्सुक हैं. यशवर्धन ने कहा कि India की कप्तानी करना गर्व की बात है और वह अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना हमेशा से उनका सपना था और मेहनत करके वह सपना अब पूरा हुआ है, तो वह बहुत खुश हैं.
यशवर्धन के पिता अनामी चौहान ने बताया कि वह बेटे के टीम इंडिया में सिलेक्शन से काफी खुश हैं और उन्हें इस बात पर गर्व हो रहा है. उन्होंने कहा कि यशवर्धन 7-8 साल की उम्र से ही क्लब क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने लग गए थे और तभी से लग गया था कि वह कुछ बड़ा करेंगे.
यशवर्धन की मां रीना चौधरी ने भी बेटे की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और कहा कि उन्हें उम्मीद है यशवर्धन भविष्य में और अच्छा करेंगे. यशवर्धन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबलों में टीम की कप्तानी संभालेंगे. इस दौरे की शुरुआत 4 जुलाई से होगी.
–
एसएम/पीएम
Skip to content